{"_id":"596a4d2a4f1c1bdc168b4641","slug":"71500138794-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब भाजपा की उपाध्यक्ष सरबजीत कौर बाठ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब भाजपा की उपाध्यक्ष सरबजीत कौर बाठ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब भाजपा की उपाध्यक्ष सरबजीत कौर बाठ पर धोखाधड़ी का केस
- मकान के लिए 10 लाख रुपये में हुआ था सौदा, न रजिस्ट्री की न रकम लौटाई
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
थाना सिटी की पुलिस ने पंजाब भाजपा की उपाध्यक्ष और नगर सुधार ट्रस्ट तरनतारन की पूर्व चेयरपर्सन सरबजीत कौर बाठ पर किसी व्यक्ति के साथ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक मामले में गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पीड़ित सुरूप सिंह ने बताया के वर्ष 2013 में वह पंजाब रोडवेज से रिटायर हुआ था। रिटायरमेंट के बाद मिले रुपयों से उसने खुद के लिए घर लेने का सपना संजोया था। इससे पहले वह किराए के मकान में रह रहा था। उस समय किसी ने भाजपा नेत्री सरबजीत कौर बाठ के मकान का सौदा उससे करवाया। सुरूप सिंह ने सरबजीत कौर बाठ को मकान लेने के लिए 10 लाख 10 हजार रुपये देकर मकान का बयाना करवा लिया, लेकिन जिस समय रजिस्ट्री की तारीख थी, उस समय तहसील परिसर में हड़ताल थी। भाजपा नेत्री ने रजिस्ट्री के लिए समय देने की मांग की। हालांकि उन्होंने बयाने का पेपर फोटो स्टेट करवाने के लिए उनसे ले लिया। आरोप है कि भाजपा नेत्री का पति व पुत्र बयाना का वह पेपर लेकर वहां से फरार हो गए।
बाद में उन्होंने न तो मकान की रजिस्ट्री करवाई और न ही उन्हें बयाने की रकम वापस की। कुछ लोगों के दबाव में भाजपा नेत्री ने मकान की रजिस्ट्री न करवाते हुए सुरूप सिंह को बयाने की रकम तीन माह में लौटाने का फिर से करार किया, लेकिन आज तक सुरूप सिंह को रकम नहीं लौटाई गई। सरूप सिंह ने इस मामले में एसएसपी को शिकायत की थी। डीएसपी प्यारा सिंह ने बताया कि सुरूप सिंह ने पुलिस को भाजपा नेत्री के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत की थी। जांच के बाद केस दर्ज किया गया है।