फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   संशोधित............कड़ाह में गिरे सेवादार को निकालने वाले को एसजीपीसी ने दी नौकरी

संशोधित............कड़ाह में गिरे सेवादार को निकालने वाले को एसजीपीसी ने दी नौकरी

Fri, 07 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
संशोधित............कड़ाह में गिरे सेवादार को निकालने वाले को एसजीपीसी ने  दी नौकरी
कड़ाह में गिरे सेवादार को बचाने वाले श्रद्धालु को किया सम्मानित
विज्ञापन

- एसजीपीसी ने शरणजीत सिंह को दी नौकरी
- श्री हरमंदिर साहिब में लंगर तैयार करते वक्त हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
चार दिन पहले श्री हरमंदिर साहिब में लंगर तैयार करते समय कड़ाह में गिरे सेवादार चरणजीत सिंह को जान जोखिम में डालकर बचाने वाले श्रद्धालु शरणजीत सिंह को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शुक्रवार को सम्मानित किया। कमेटी की ओर से शरणजीत सिंह को सेवादार की नौकरी भी दी गई है।
एसजीसी प्रधान किरपाल सिंह बंडूगर ने शरणजीत सिंह का सम्मान करते हुए कहा कि सिख कौम में किसी की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह न करने की भावना को शरणजीत सिंह ने साबित कर दिया है। जिस बहादुरी से शरणजीत सिंह ने चरणजीत सिंह को कड़ाह से निकाल कर नई जिंदगी दी है, उसकी कोई कीमत आंकी नहीं जा सकती। सिख कौम बहादुर कौम है और इसका प्रमाण शरणजीत सिंह ने दिया है। प्रोफेसर बंडूगर ने बताया कि एसजीपीसी ने फैसला लिया है कि मानवता की मिसाल कायम करने वाले शरणजीत सिंह को स्थायी सेवादार की नौकरी दी जाए और उनकी बहादुरी के लिए उन्हें सम्मान दिया जाए।
विज्ञापन


सेवादार की हालत स्थिर
उधर, सेवादार चरणजीत सिंह का इलाज एसजीपीसी करवा रही है। उसका इलाज श्री गुरुरामदास अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसजीपीसी ने चरणजीत सिंह के परिवार को भी आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। चरणजीत सिंह की हालत अभी भी स्थिर बनी है। डाक्टरों के अनुसार 60 प्रतिशत झुलसने के बाद शरीर के कुछ हिस्सों की सर्जरी की जानी है। श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर सरदार गुरबचन सिंह कहते हैं कि इलाज में किसी प्रकार की कोताही न हो इस बारे में एसजीपीसी के तरफ से हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed