{"_id":"5b994304867a55019d616d77","slug":"61536770820-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने पीटर रेहड़े को मारी टक्कर,एक महिला की मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने पीटर रेहड़े को मारी टक्कर,एक महिला की मृत्यु
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने पीटर रेहड़े को मारी टक्कर, महिला की मौत
9 महिलाओं समेत 10 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी
हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने कब्जे में ली कार
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन । पट्टी रोड पर एक कार ने पीटर रेहड़े को टक्कर मार दी। इस हादसे में मुरादपुर निवासी महिंदर कौर मौत हो गई और 9 महिलाओं समेत 10 अन्य लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
गांव पिद्दी में बाबा काहन दास का मेला था। मेले में बागड़ियां, जोधपुर व मुरादपुर की संगत पहुंची थी। मेले की समाप्ति के बाद रात को पीटर रेहडे पर सवार होकर लोग अपने घरों को जा रहे थे। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स को जाने वाली मेन सड़क से 300 गज की दूरी (पट्टी रोड) पर पीटर रेहड़ा सड़क पर रुककर सवारियां चढ़ा रहा था। इतने में पीछे से आ रही कार ने रेहडे़ को टक्कर मार दी। इस हादसे में मुरादपुर निवासी महिला महिंदर कौर पत्नी जगीर सिंह की टांग कट गई, जिससे कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। कयास लगाया जा रहा है कि हादसे का कारण अंधेरा हो सकता है।
हादसे में घायल अवतार कौर, गुरमीत कौर, सुखविंदर कौर तीनों निवासी मुरादपुर, वीर कौर, मनजीत कौर दोनों निवासी बागड़ियां और मोहिंदर कौर व राजबीर सिंह निवासी जोधपुर को सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती करवाया गया। तीन अन्य घायलों बचन कौर, ज्ञान कौर और सुखविंदर कौर निवासी मुरादपुरा को हालत गंभीर देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया। थाना सदर के प्रभारी कमलमीत सिंह ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही ड्यूटी अफसर एएसआइ लखविंदर सिंह को मौके पर भेजा गया। हादसे का कारण बनी कार को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। कार चालक फरार है।