{"_id":"5b6dbe944f1c1b75568b668a","slug":"61533918868-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में युवक की मौत,पुलिस ने की 174 की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में युवक की मौत,पुलिस ने की 174 की कार्रवाई
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालत में युवक की मौत
पुलिस ने की 174 की कार्रवाई, वीरवार की रात को बड़े भाई से हुई थी हाथापाई
पोस्टमार्टम में सिर में चोट के निशान आए तो हत्या का मामला होगा दर्ज: एसएचओ
अमर उजाला ब्यूूरो
बटाला। थाना डेरा बाबा नानक के आधीन आते गांव तलवंडी हिंदूयां में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीरवार की रात को बड़े भाई से गुलजार मसीह से गुरनाम मसीह में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और दोनों की आपस में मारपीट भी हुई थी।
बताया गया छोटा भाई गुलजार शुक्रवार को जब नींद से नहीं जागा तो उसकी पत्नी ने देखा कि वह उठ नहीं रहा है। डॉक्टर को बुलाया गया तो इस बात की पुष्टि हुई कि गुलजार मसीह की बिस्तर पर ही मौत हो चुकी थी। कुछ लोगों का कहना है कि छोटे भाई की मौत झगड़े के दौरान उसे लगी चोट की वजह से हुई है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि छोटे भाई की मौत रात को शराब पीने से हुई है। फिलहाल डेरा बाबा नानक पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुये शव का पोस्टमार्टम करवाने का फैसला लिया है। खबर लिखे जाने तक शव पुलिस के कब्जे में था और अभी तक पोस्टमार्टम के लिए नही भेजा गया था।
डेरा बाबा नानक के गांव तलवंडी हिंदूया में वीरवार को मेला था। बताया गया मेले में गुलजार मसीह (40) निवासी गांव तलवंडी हिंदूया ने शराब पी थी। रात को किसी बात को लेकर बडे़ भाई गुरनाम से झगड़ा हुआ था। दोनों में हाथोपाई भी हो गई थी। हाथापाई के बाद दोनों भाई सो गए। गुलजार मसीह शुक्रवार की दुपहर तक नही उठा तो उसकी पत्नी सुमन उसे उठाने गई, गुलजार नहीं उठा। जब डॉक्टर ने चेक किया तो उसने बताया कि गुलजार की मौत हो चुकी है। थाना डेरा बाबा नानक की एसएसचओ इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने बताया कि उन्होंने म़तक गुलजार मसीह की पत्नी सुमन के बयान पर 174 की कार्रवाई की है। पुलिस को गुलजार के सिर पर कोई चोट का निशान नजर नहीं आया। यदि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान आए तो जुर्म बढ़ोतरी करते हए हत्या का मामला दर्ज किया जायेगा यह सब कुछ पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।