फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मांगों को लेकर थीन डैम वर्कर्ज और सीटीयू ने घेरा आरएसडी चीफ इंजीनियर का दफ्तर

मांगों को लेकर थीन डैम वर्कर्ज और सीटीयू ने घेरा आरएसडी चीफ इंजीनियर का दफ्तर

Wed, 08 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर थीन डैम वर्कर्ज और सीटीयू ने घेरा आरएसडी चीफ इंजीनियर का दफ्तर
बैराज बांध का निर्माण रोकने का सरकार और बांध प्रशासन पर आरोप
विज्ञापन

मांगों के लिए थीन डैम वर्कर्स और सीटीयू ने घेरा आरएसडी चीफ इंजीनियर का दफ्तर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थीन डैम वर्कर्स यूनियन सीटीयू ने बांध कर्मचारियों व पंजाब के कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के लिए पंजाब सरकार व बांध प्रशासन के रणजीत सागर बांध के चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। यूनियन चेयरमैन नत्था सिंह टडवाल सहित अन्य ने कहा कि राष्ट्र के अति महत्वपूर्ण शाहपुर कंडी बैराज बांध का निर्माण सरकार की गलत नीतियों के कारण अधर में है। जिस कारण उनकी निर्माण अनुमानित लागत 2700 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। जिसका सीधा बोझ देश की जनता पर पडे़गा। बांध परियोजना पर हजारों सरकारी आवास बांध प्रशासन व सरकार की अनदेखी के कारण खंडहर बन कर चुके हैं, लेकिन सरकार इनको कर्मचारियों को लीज पर नहीं दे रही है। बांध कर्मचारियों ने बांध निर्माण के लिए अपने 325 लोगों की शहादत दी, परंतु बांध कर्मचारियों को बिजली यूनिटों में छूट नहीं दी जा रही है। 50 व 25 बेड वाले अस्पताल सफेद हाथी बन चुके हैं, सरकार इनके लिए कुछ नहीं कर रही। यूनियन ने मांग करते कहा कि चिकित्सा भत्ता दो हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। इसके अलावा पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया। कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशेेें को देने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सो गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा न किया तो यूनियन की ओर से संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव हरेंद्र रंधावा, प्रधान जसवंत सिंह, जसंवत संधू, हरेंद्र रंधावा, नंद लाल मेहरा, जनक विशिष्ठ, सकत्तर सिंह, करनैल बाजवा, सुरिंद्र मान, कुलवंत सिंह, विजय कुमार, अमरीक सिंह, लेख राज, रणजोध सिंह, तरसेम सिंह, चरण कमल शर्मा, गुरनाम सैनी, रणजीत सिंह, गुरनाम मटौर मौजूद थे।

फोटो:-4-रोष प्रदर्शन करते थीन डैम वर्कर्ज यूनियन और सीटीयू सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed