फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   श्री हरगोबिंदपुर में 164 एससी और बीसी पारिवारों को 70 लाख की राशि के कर्ज मुक्ति सार्टिफिकेट बांटे

श्री हरगोबिंदपुर में 164 एससी और बीसी पारिवारों को 70 लाख की राशि के कर्ज मुक्ति सार्टिफिकेट बांटे

Mon, 06 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
श्री हरगोबिंदपुर में 164 एससी और बीसी पारिवारों को 70 लाख की राशि के कर्ज मुक्ति सार्टिफिकेट बांटे
70 लाख ेके कर्ज मुक्ति प्रमाणपत्र बांट
विज्ञापन

बटाला के कस्बा घुमाण में समारोह के दौरान विधायक बलविंदर सिंह लाडी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बटाला के कस्बा घुमाण में एसएसी और बीसी समुदाय के परिवारों के कर्ज मुक्ति सर्टिफिकेट वितरित करने के लिए सोमवार को विशाल समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में श्री हरगोबिंदपुर के विधायक बलविंदर सिंह लाडी पहुंचे। समारोह में विधायक लाडी ने विधानसभा क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर से संबंधित 164 एसएसी और बीसी परिवारों को कुल 70 लाख रुपये के कर्ज मुक्ति प्रमाणपत्र बांटे। इस अवसर पर विधायक बलविंदर सिंह लाड़ी ने बताया कि पंजाब सरकार ने अपने किए हुए वादे के मुताबिक एसएसी और बीसी पारिवारों के 50 हजार रुपये प्रति परिवार का कर्ज माफ करके इस समुदाय को बड़ी राहत दी है। लाड़ी ने आगे कहा कि एक भी जरूरतमंद परिवार सरकारी की कल्याणकारी स्कीमों से वंचित नही रहेगा। विधायक लाडी ने आगे कहा कि भगत नामदेव जी के नगर घुमाण के विकास के लिये कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। पंजाब सरकार ने घुमाण के लिये 100 प्रतिशत सीवरेज और पीने योग्य पानी के लिए 14.50 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर किया है और यह प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 40 लाख की लागत से घुमाण कस्बे की सड़कों और गलियों में रोशनी के प्रबंध के लिए लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा 50 लाख से बिजली की नई वायर बिछाई जाएगी, ताकि क्षेत्र में लोगों को बिना किसी दिक्कत से बिजली सप्लाई मिलती रही। नशा मुक्ति मुहिम पर अपना प्रतिक्रम देते हुए विधायक लाडी ने कहा कि सरकार नशे को खत्म करने के लिये दिन रात प्रयास कर रही है। किसी भी क्षेत्र में नशे को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा तस्करों पर सरकार का कड़ा रुख हैं। इस मौके पर यादविंदर सिंह, सतपाल सिंह सत्ती, करण मचरावां, सुखराज काहलों, गगन और गुरदीप सिंह, गुरमुख सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed