फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली जिले की बेटियां हुई सम्मानित

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली जिले की बेटियां हुई सम्मानित

Wed, 28 Mar 2018 10:03 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली जिले की बेटियां हुई सम्मानित
विशेष प्राप्ति वाली बेटियां सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन के अंतर्गत जिले की विशेष प्राप्ति वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से समागम आयोजित किया गया।
इंडोर स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल ने महिलाओं और युवतियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। इसमें कामनवेल्थ गेम में रेसलिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली नवजोत कौर, हेल्थ डिपार्टमेंट की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. शरणजीत कौर, वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में तीरंदाजी मुकाबलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली सुमनदीप कौर समेत विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को स्मृति चिह्न दिया। डीसी ने कहा कि जिले में यह समागम रखकर महिलाओं का सम्मान करना उन लोगों को प्रेरित करने के लिए है, जो समाज में लड़कियों को लड़कों से कमतर आंकते हैं। इस समागम के माध्यम से समाज को भ्रूण हत्या रोकने का संदेश भी दिया गया। इस दौरान एसएसपी दर्शन सिंह मान, एडीसी प्रोफेसर राकेश कुमार, हरदीप कौर, निर्मल सिंह और डॉ. शमशेर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed