फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   550 Prakash Parv: Manpreet Singh Badal reached at Sultanpur Lodhi

सुल्तानपुर लोधी में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल बोले-दो स्टेज लगना कौम के लिए बदकिस्मती

Tue, 12 Nov 2019 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Nov 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
550 Prakash Parv: Manpreet Singh Badal reached at Sultanpur Lodhi
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल व अन्य।

वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने कहा कि दो स्टेज लगना कौम के लिए बदकिस्मती है। यदि हम अपने आका ‘श्री गुरु नानक देव जी’ के प्रकाश पर्व को इकट्ठे होकर नहीं मना सकते तो उनके फलसफे पर चलने की खाक कोशिश करेंगे। वैसे तो कैप्टन साहब ने तो बेहद लचक दिखाई, लेकिन एसजीपीसी ने इसे पूरी तरह से सियासी रंगत देने की भरसक कोशिश की।

विज्ञापन


मनप्रीत पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर मुख्य पंडाल ‘गुरु नानक दरबार’ में नतमस्तक होने आए थे। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात की। 
विज्ञापन


प्रकाश पर्व पर सरकार के प्रबंधों पर खुशी जाहिर करते हुए मनप्रीत बादल ने कहा कि कैप्टन सरकार ने अपनी हैसियत-औकात से बढ़कर प्रबंध किए, फिर भी हम इंसान हैं और गुंजाइश रह ही जाती है। इन प्रबंधों में कुछ गुंजाइश जरूर रह गई है। केंद्र सरकार की मदद पर उन्होंने कहा कि सूबा सरकार प्रकाश पर्व मनाने के लिए सक्षम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र से मदद प्रकाश पर्व के लिए नहीं, बल्कि श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर कुछ प्रपोजल शुरू करने के लिए भेजे गए थे जिनकी पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश को जरूरत है। श्री करतारपुर साहिब जाने के सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा कि वह पहले दिन श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाते, लेकिन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनकी ड्यूटी अमृतसर में एक विशेष कार्यक्रम में लगा दी, इसलिए वह पहले दिन नहीं जा सके। 

अब जब भी वह अपने खानदान के साथ श्री करतारपुर साहिब जाएंगे तो निमाने सिख के तौर पर ईमानदारी से सजदा करेंगे और रब से अपने गुनाहों की माफी मांगेंगे। इससे पहले वित्त मंत्री ने मुख्य पंडाल ‘गुरु नानक दरबार’ में हाजिरी भरी और इलाही बाणी का कीर्तन श्रवण किया।

उन्होंने गुरु साहिब के 550वें प्रकाश पर्व के पवित्र दिवस की संगत को मुबारकबाद देते हुए बाबा नानक के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज से भ्रष्टाचार, अत्याचार जैसी सामाजिक बुराइयों के खात्मे का संकल्प लेने का आह्वान किया। 

सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा और अन्य शख्सियतों ने भी पंडाल में हाजिरी भरी। 'गुरु नानक दरबार' में वित्त मंत्री ने कहा कि यदि श्री गुरु नानक देव जी दुनिया में न आते तो शायद इंसानियत अधूरी रह जाती। उन्होंने नई पीढ़ी को बाबा नानक के सर्व सांझीवालता वाले संदेश दिल से अपनाने और उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।

 उन्होंने कहा कि 20वीं सदी में पंजाब ने बहुत कुछ गंवाया है, हमसे बहुत ही दुर्लभ वस्तुएं छिन गई, पर 21वीं सदी जोड़ने वाली है। इसकी मिसाल करतारपुर कॉरिडोर खुलने जैसे मुबारक मौके से मिलती है। इस दिन का इंतजार सालों से किया जा रहा था जो आखिर बाबा नानक की मेहर से प्रकाश पर्व पर पूरा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed