फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दोनों देशों के अधिकारियों के बीच जीरो लाइन पर कॉरिडोर को लेकर साढ़े तीन घंटे चर्चा चली

दोनों देशों के अधिकारियों के बीच जीरो लाइन पर कॉरिडोर को लेकर साढ़े तीन घंटे चर्चा चली

Tue, 16 Apr 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
दोनों देशों के अधिकारियों के बीच जीरो लाइन पर कॉरिडोर को लेकर साढ़े तीन घंटे चर्चा चली
करतारपुर कॉरिडोर: भारत-पाक अफसरों में साढ़े तीन घंटे चर्चा
विज्ञापन

जीरो लाइन पर बैठक के लिए लगाए गए तीन टेंट, मीडिया को रखा दूर
अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)। करतारपुर कॉरिडोर के अलग-अलग पहलुओं को लेकर मंगलवार को भारत-पाकिस्तान की डेरा बाबा नानक की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन पर अहम बैठक हुई। बैठक में भारत और पाकिस्तान के टेक्निकल अधिकारी, नेशनल हाइवे अथारिटी, लैंड पोर्ट अथारिटी, पीडब्ल्यूडी, कस्टम और बीएसएफ के अधिकारी शामिल हुये। जीरो लाइन पर लगाए गए तीन टेंट में करीब साढ़े तीन घंटे तक कॉरिडोर को लेकर चर्चा की गई। वहीं इस सब के बीच मीडिया पर बैठक वाली जगह पर जाने की पाबंदी लगाई गई थी।

बैठक के एजेंडे के बारे में किसी भी भारतीय अधिकारी ने मीडिया को कुछ भी नहीं बताया। पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ पाकिस्तानी रेंजर्स और भारतीय अधिकारियों के साथ बीएसएफ के जवान। दोनों टीमों की तरफ से करीब दस-दस सदस्य थे। वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि निर्माण किये जाने वाले ब्रिज की उच्चाई कितनी होगी, टर्मिनल कहां बनायए जाने हैं, पाकिस्तान की तरफ से रावी दरिया पर जो पुल बनना है, वह कितने समय में बनेगा पर चर्चा की गई। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि मीटिंग दोनों देशों के बीच पूर्ण सद्भावना से हुई है और यह माना जा रहा है कि पाकिस्तान और भारत में कॉरिडोर निर्माण का कार्य ओर तेज होगा। गौर हो कि पाकिस्तान की तरफ से तो पहले से ही काम युद्धस्तर पर चल रहा था। अब भारत की तरफ से भी निर्माण कार्य जोरों से शुरू हो गया है। दोनों देशों की कार्य प्रणाली में तेजी देख ऐसा लग रहा है कि गुरुद्वारा करतारपुर साहिब का लांघा 550 वां वर्षीय प्रकाश उत्सव से पहले ही बन कर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर भारत की तरफ से पीएनडी अनिल सक्सेना एलपीएआई, चीफ इंजीनियर जेएस संधू, एमईए संदीप कुमार, डिप्टी सचिव एसवी कोहली, ड्रेन विभाग के इंजीनियर मनजीत सिंह, मनीष रस्तोगी, जसपाल सिंह, जगजीत सिंह और बीएसएफ के आला अधिकारियों समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed