{"_id":"5b4f74f54f1c1b3a748b5850","slug":"51531933941-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महीने से सरकारी गेंहू न मिलने पर महिलाओं ने डिपों होल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महीने से सरकारी गेंहू न मिलने पर महिलाओं ने डिपों होल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने से गेहूं नहीं मिलने पर भड़कीं महिलाएं
-डिपो होल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांधी नगर कैंप की वार्ड नंबर 7 इलाके में महिलाओं ने सरकारी गेहूं न मिलने के रोष में अपने वार्ड के डिपो होल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। बुधवार को हुए इस प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व एमसी अशरा कुमारी ने की। महिलाओं का कहना था कि चार महीने से उन्हें डिपो होल्डर द्वारा सरकारी गेहूं नहीं दिया जा रहा है। जबकि भाजपा से संबंधित डिपो होल्डर का कहना है कि राजनीतिक रंजिश के कारण गेहूं उन तक पहुंच ही नहीं रहा है। इस संबंध में पूर्व पार्षद अशरा कुमारी, अमनदीप, नसानकी, राज रानी, रेखा, कमलेश, रमन, कवलजीत कौर, सुदेश, सीता, भोली ने बताया कि उनके वार्ड का डिपो होल्डर मिलखी सेठी 4 महीने से उन्हें सरकारी गेहूं नहीं दे रहा है। उन्होंने कई बार डिपो होल्डर से संपर्क किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सरकारी गेहूं नहीं मिल रही। पूर्व कौंसलर अशरा कुमारी ने बताया कि इस वार्ड में करीब 300 परिवार हैं, लेकिन पिछले चार महीने से एक भी परिवार को गेहूं नहीं दिया जा रहा है। डिपो होल्डर को पूछने पर वह कहता है कि उसे राजनीति के कारण गेहूं बांटने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि डिपो होल्डर के खिलाफ बनती कार्रवाई करके लोगों को उनका हक दिलाया जाए। साथ ही महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर इस समस्या का कोई हल न निकला तो वह संघर्ष को तेज करेंगी।
जब इस इस संबंध में वार्ड नंबर 7 के डिपो होल्डर मिलखी सेठी से बात की तो उन्होंने कहा कि वह पिछले 50 साल से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं और पूर्व कौंसलर भी हैं। लेकिन कुछ राजनीतिक रंजिश के कारण उनके डिपो पर गेहूं नहीं पहुंचाई जा रही और उन पर पार्टी बदलने का दबाव डाला जा रहा है। इस मामले में वह असमर्थ हैं।
फोटो- 18जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला के गांधी नगर कैंप की वार्ड नंबर 7 की महिलांए प्रदर्शन करती हुई।