{"_id":"5a79d73e4f1c1b2d068b504e","slug":"51517934398-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर खडड में गिरी बाईक, एक की मौत एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर खडड में गिरी बाईक, एक की मौत एक गंभीर
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित बाइक खड्ड में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल
पठानकोट।
दुनेरा में सोमवार रात काम से लौट रहे बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। बाइक अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। इससे एक युवक की मौत हो गई दूसरा गंभीर घायल हो गया। मृतक की पहचान धीरज (21) पुत्र सोनी लाल निवासी उच्चा थड़ा के रूप में हुई है। घायल नानू भी उच्चा थड़ा का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। सोमवार रात दुनेरा स्थित एक होटल में बिजली का काम करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना दुनेरा पुलिस चौकी को राहगीरों से प्राप्त हुई। राहगीरों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद करके सिविल अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फोटो -3- मृतक धीरज की फाईल फोटो