फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   47.70 kg of marijuana recovered from two passengers arriving from Singapore

Amritsar News: सिंगापुर से आए दो यात्रियों से 47.70 किलो गांजा बरामद

Mon, 10 Nov 2025 08:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
47.70 kg of marijuana recovered from two passengers arriving from Singapore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यु इंटेलिजेंस (डीआरआई) अमृतसर रीजनल यूनिट ने सिंगापुर से आए दो यात्रियों के कब्जे से 47.70 किलोग्राम गांजा बरामद किया। दोनों आरोपी भारतीय यात्री स्कूट एयरलाइंस की उड़ान संख्या टीआर 512 से 9 नवंबर को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे थे। डीआरआई की टीम ने स्कूट एयरलाइंस से आए इन यात्रियों के चेक इन बैगेज की तलाशी ली थी। इसमें कपड़ों के बीच छिपाए गए गांजा के 44 पैकट बरामद हुए। एक यात्री के कब्जे से 23.94 किलोग्राम और दूसरे से 23.76 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसमें एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में बैंकॉक से गांजा की तस्करी के एक नए तरीके का खुलासा हुआ है। बैंकॉक से गांजा की तस्करी और उसे सिंगापुर के रास्ते भेजने का यह तरीका स्पष्ट रूप से तस्करों ने खुफिया एजेंसियों के नेटवर्क को गुमराह करने के लिए तैयार किया है। यह हवाई अड्डा पर अब तक की सबसे बड़ी एनडीपीएस रिकवरी है। डीआरआई ने खुफिया सूचना के आधार पर तस्करी के इस प्रयास को असफल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed