{"_id":"68408655b9f52c046a0796e5","slug":"44-lakhs-were-cheated-on-the-pretext-of-getting-a-job-abroad-amritsar-news-c-59-1-asr1001-112543-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 44 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 44 लाख ठगे
Wed, 04 Jun 2025 11:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ट्रैवल एजेंटों ने तीन युवकों से 44 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में इस्लामाबाद थाना पुलिस अजनाला के गांव नंगल निवासी सज्जन सिंह की शिकायत पर गांव पधरी निवासी मलकीत सिंह और सविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसीपी जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
सज्जन सिंह ने शिकायत में बताया कि उक्त आरोपियों के साथ तीन साल पहले मुलाकात हुई थी। आरोपियों ने बताया था कि वे ट्रैवल एजेंट हैं। वे कई लोगों को विदेश में नौकरी दिला चुके हैं। सज्जन सिंह ने बताया कि वह और उसके दो और साथी विदेश जाने की चाह रखते थे। उन्होंने आरोपी ट्रैवल एजेंटों से साथ बात की। दोनों बताया कि वह 44 लाख रुपये में उन्हें अच्छे देश में अच्छी नौकरी दिलवा सकते हैं। वे दोनों की बातों में फंस गए और 44 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। दोनों ट्रैवल एजेंट ने वीजा लगवाने के लिए तीनों के पासपोर्ट भी ले लिए थे। काफी समय बीत जाने पर न तो उन्हें विदेश भेजा गया और ही उनके पैसे लौटाए। अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।