{"_id":"5b8d667842c79246695ce924","slug":"41535993464-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बड़ोई निवासी व्यक्ति की मंदिर के तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बड़ोई निवासी व्यक्ति की मंदिर के तालाब में डूबने से मौत
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर के तालाब में डूबने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव उपरी बड़ोई निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति की घोह-मंगनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर के तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक का शव रविवार सुबह मंदिर में माथा टेकने आए लोगों ने तालाब में देखा। उसकी पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। मृतक के रिश्तेदार सुनील कुमार ने बताया कि अनिल पास के गांव घोह-मंगनी मंदिर में जन्माष्टमी पर्व देखने के लिए गया हुआ था। आशंका है कि लौटते समय वह तालाब में गिर गया। रात होने के कारण उसे किसी ने नहीं देखा और उसकी डूबने से मौत हो गई। मृतक मामून में घड़ियों का काम करता था और उसका बड़ा भाई बिजली बोर्ड में कार्यरत है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।