{"_id":"5ac2622d4f1c1bee618b5214","slug":"41522688557-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल से गिरने से नौजवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल से गिरने से नौजवान की मौत
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बाइक से गिरकर युवक की मौत
गुरदासपुर। कस्बा बहरामपुर -गुरदासपुर रोड पर मजीठी पुल के समीप मोटरसाइकिल से गिरने के कारण युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टिक्का कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी बहरामपुर के रुप में हुई। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े 8 बजे टिक्का कुमार मोटरसाइकिल पर सवार हो कर बहरामपुर से गुरदासपुर की तरफ जा रहा था। जब वह पुल के समीप पहुंचा तो अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई की।