फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विजिलेंस की टीम ने एक बिचौलिये को दस हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथो दबोचा

विजिलेंस की टीम ने एक बिचौलिये को दस हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथो दबोचा

Mon, 10 Jul 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने एक बिचौलिये को दस हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथो दबोचा
विजिलेंस के हत्थे चढ़ा बिचौलिया
विज्ञापन

- आरोपी के पास से मिली एसडीएम कार्यालय के कमरे की चाभी
- विजिलेंस की टीम ने एसडीएम कार्यालय के कमरे को भी खंगाला, फाइलें जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
विजिलेंस की टीम ने सोमवार को डेरा बाबा नानक रोड के पास छापामारी कर अवैध तरीकों से सरकारी काम करवाने वाले व्यक्ति को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। विजिलेंस का दावा है कि पकड़े गए बिचौलिए ने जमीन को शिकायतकर्ता के हक में करवाने के लिए दस हजार की मांग की थी। लुधियाना से आई विजिलेंस की टीम ने आरोपी की निशानदेही पर एसडीएम बटाला के कार्यालय के एक कमरे की तलाशी भी ली। बताया जा रहा है आरोपी का ठिकाना एसडीएम कार्यालय बटाला परिसर में स्थित एक सरकारी कमरा है। सर्च अभियान में विजिलेंस टीम ने कमरे में से कुछ फाइलें जब्त की हैं।
पकड़ा गया आरोपी पहले एसडीएम बटाला परिसर में सुविधा केंद्र में एक सेवादार के रूप में तैनात था। विजिलेंस के इंस्पेक्टर रजिंदर कुमार ने बताया कि लुधियाना के रहने वाले बलदेव सिंह ने उन्हें शिकायत दर्ज करवाई थी कि बटाला के गांव खोखर फौजियां में उसकी जमीन के बंटवारे को लेकर उसके भाइयों से विवाद चल रहा है। शिकायत में बलदेव सिंह ने बताया कि बटाला के मोहल्ला प्रेम नगर का रहने वाला संतोख सिंह जो ऐसे केसों में बिचौलिये का काम करने के लिए प्रचलित है, उससे जमीन उसके हक में करवाने के लिए दस हजार की रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय के अफसरों और कर्मियों ने आरोपी को पहचानने से किया इंकार
जब आरोपी बिचौलिये संतोख सिंह ने एसडीएम परिसर में सरकारी कमरे का ताला खोला तो सभी हैरान रह गए। सवाल उठा कि इस प्राइवेट आदमी के पास सरकारी कमरे की चाबी कहां से आ गई । उधर, एसडीएम कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। कार्यालय की सुपरिंटेंडेंट राजविंदर कौर ने जहां तक कह दिया कि कमरे की चाभी आरोपी के पास कैसे आई इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। वह तो कभी इस कमरे की तरफ आई ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन





फोटो- 10जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के एसडीएम कार्यालय में स्थापित एक सरकारी कमरे में विजिलेंस की टीम सर्च अभियान चलाती हुई और साथ पकड़ा गया आरोपी संतोख सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed