{"_id":"608aec108ebc3e8d320f59ae","slug":"400th-prakash-parv-program-begins-with-akhand-sahib-path-amritsar-news-pkl4118990103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड पाठ से ४००वें प्रकाश पर्व कार्यक्रम की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड पाठ से ४००वें प्रकाश पर्व कार्यक्रम की शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 प्रकाश पर्व शताब्दी समारोह के कार्यक्रमों की शुरुआत शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर जी के जन्म स्थान अमृतसर के गुरुद्वारा गुरु का महल से कर दी गई। यहां पर एसजीपीसी की ओर से अखंड पाठ के कार्यक्रम आरंभ करवाया गया। गुरु साहिब के प्रकाश स्थान पर शुरू हुए कार्यक्रम के तहत ढोल नगाड़ा की थाप पर भाई राजदीप सिंह ने अरदास की जबकि इस मौके पर दरबार साहब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने हुकमनामा जारी करवाया।
इस मौके पर एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर महासचिव एडवोकेट भगवंत सिंह सियाल का मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी मेंबर भाई राजेंद्र सिंह मेहता विशेष रूप से अन्य एसजीपीसी मेंबरों के साथ उपस्थित हुए। इन्हीं कार्यक्रम की लड़ी के तहत दूसरी तरफ दरबार साहब स्थित मंजी हाल में गुरुमति समागम का आयोजन शुरू किया गया, जिसके तहत पहले दिन 20 हजार सहज पाठ के भोग डाले गए। कोरोना महामारी को देखते हुए छोटे-छोटे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मंजी हाल में ज्यादा भीड़ न करते हुए कुछ लोगों ने ही इसमें हिस्सा लेते हुए सहज पाठ किया बाकियों ने ऑनलाइन होकर इस पाठ में हिस्सा लिया। इस मौके पर विशेष रूप से एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर मंजी साहब हाल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि गुरु साहिब के कार्यक्रमों की लड़ी के तहत 30 अप्रैल को अकाल तख्त साहिब से गुरु का महल तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा। 01 मई को गुरु का महल गुरुद्वारे में अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा वही मंजी साहब दीवान हाल में एक बड़ा कार्यक्रम होगा। इसके तहत संगठनों को विभिन्न माध्यमों से जोड़कर उस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व के तहत कवि दरबार भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें गुरु साहिब के इतिहास से जुड़ी कविताओं को कवि अपने ढंग से पेश करेंगे।