{"_id":"62cef80870fbb048361529e8","slug":"34-lakh-package-offered-to-gndu-students-amritsar-news-pkl456469080","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएनडीयू के विद्यार्थियों को 34 लाख पैकेज का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएनडीयू के विद्यार्थियों को 34 लाख पैकेज का ऑफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की मांग मल्टीनेशनल कंपनियों में बढ़ी है। इन दिनों में यूनिवर्सिटी में अलग-अलग कोर्सों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को उच्च दर्जा रखने वाली मल्टी नेशनल कंपनियों में उच्च वेतन पैकेज पर रखा गया है। इसमें सबसे से ज्यादा वेतन पैकेज एमेजन कंपनी की ओर से 34 लाख रुपये है।
यूनिवर्सिटी के उप कुलपति दफ्तर में यूनिवर्सिटी के चयनित विद्यार्थियों के साथ विशेष बैठक की गई। उप कुलपति प्रो. जसपाल सिंह संधू ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके साथ बातचीत की।
इस अवसर पर डीन अकादमी प्रो. एसएस बहल, रजिस्ट्रार प्रो. केएस काहलों, ओएसडी उप कुलपति प्रो. हरदीप सिंह, डीन विद्यार्थी वेलफेयर प्रो. अनीस दुआ, डॉ. संदीप शर्मा तथा अमित चोपड़ा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में बी-टेक सीएसई की छात्रा पवनदीप कौर का एमेजन कंपनी ने 33.26 लाख प्रति साल पैकेज और कंपनी के 143 (प्रतिबंधित स्टाक यूनिट) फिक्सड वेतन शामिल है। वालमार्ट कंपनी ने आस्था का 23.39 लाख रुपये और जोश टेक्नोलॉजी ने रोहित ओबराय का 18 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन किया। बीटेक सीएसई और बीटेक ईसीई कोर्स में पांच विद्यार्थियों परांशु शर्मा, संजोली, सनचर कौर, सिमरनजीत कौर तथा अक्षित सहोर मौजूदा में 50 हजार रुपये प्रति माह इंटरर्नशिप पर कार्यशील हैं और उनकी नौकरी पर पुष्टि जुलाई के अंत तक 17.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हो जाएगी।
यूनिवर्सिटी के एमबीए और बीकॉम विद्यार्थियों को भी अच्छे पैकेज मिले हैं। देवेस, विमल गुप्ता, रुहेल सिंह, राहुल नारंग, अंशिक मेहरा और ईसान सिंह को बाईजज ने 10 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज पर चयन किया। विभाग ने अकादमिक सेशन 2021-22 में विद्यार्थियों की नौकरी की प्लेसमेंट के लिए 84 प्लेसमेंट ड्राइव आयोजन किए। अब तक अकादमिक सेशन 2022 बेच में पॉसिंग आउट होने वाले कुल 981 विद्यार्थियों का चयन हो चुका है।
- फोटो