फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे महिलाएं और बच्चे, निकाली रैली

नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे महिलाएं और बच्चे, निकाली रैली

Sun, 29 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे महिलाएं और बच्चे, निकाली रैली

विज्ञापन
नशे के खिलाफ महिलाओं और बच्चों ने निकाली रैली
पंजाब-हिमाचल के सीमावर्ती एरिया में बढ़ रहे नशे के खिलाफ मोर्चा खोला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब-हिमाचल के सीमावर्ती एरिया में बढ़ रहे नशे के चलन के खिलाफ महिलाओं और बच्चों ने मोर्चा खोल दिया है, रविवार को गांव बरोटा में स्वामी विवेकानंद युवक मंडल और महिला मंडल सहित गांवों के लोगों ने इकट्ठे होकरनशे के खिलाफ गांव में रैली निकाली और युवकों को जागरूक किया। रैली में शामिल महिलाओं और बच्चों ने हाथों में नशे के खिलाफ लिखे स्लोगन लिए नारे लगाते हुए पंजाब सीमा तक और गांव में रैली निकाली। युवक मंडल प्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि दिन प्रतिदिन बेखौफ व निडरता से नशे के सौदागरों का कारोबार और पुलिस प्रशासन द्वारा इसे रोकने की विफलताके कारण मजबूरन महिला मंडल और युवक मंडल ने समाज को इसके खिलाफ एकजुट करने का निर्णय लिया है। वार्ड सदस्य रजनी सहित महिला मंडल मेंबर्स विजय कुमारी, दर्शना देवी, राधारानी, किरण बाला, दर्शना कटोच, मुख्तियार सिंह, राज पाल, विजय कुमार ने बताया कि गांव बरोटा पंजाब के सीमा पर होने के कारण नशे के सौदागर पंजाब और हिमाचल के युवाओं से मोटीकमाई कर कई युवाओं की जिंदगी खत्म कर चुके हैं तथा नशे में डूबे युवाओं का भविष्य अंधकार में डूब चुका है। उन्होंने सरकार से बेखौफ चिट्टा, भुक्की और कच्ची शराब का कारोबार करने वाले कारोबारियों पर सख्ती से कानूनी डंडा चलाने की मांग की।

फोटो:-3-रैली में शामिल बच्चे और महिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed