फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   एस.सी-एसटी एक्ट के रोष के चलते गुरदासपुर शहर रहा आधा दिन बंद

एस.सी-एसटी एक्ट के रोष के चलते गुरदासपुर शहर रहा आधा दिन बंद

Mon, 02 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
एस.सी-एसटी एक्ट के रोष के चलते गुरदासपुर शहर रहा आधा दिन बंद
गुरदासपुर में जबरन बंद कराई दुकानें
विज्ञापन

पुलिस मुलाजिम मूकदर्शक बने रहे, बंद का मिला-जुला असर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
एससी, एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ आयोजित सोमवार को भारत बंद के दौरान दलित समुदाय ने शहर में रोष प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने जबरन दुकानें बंद कराई। पुलिस मुलाजिम मूकदर्शक बनकर सब देखते रहे। बंद का असर मिला-जुला रहा। देर शाम तक लगभग काफी दुकानें खुल चुकी थी।
सुबह लगभग 8 बजे से ही बहुजन समाज पार्टी, गौ स्वामी गुरु नाभा दास समिति, अंबेडकर मिशन, क्रिश्चियन समुदाय, दलित समाज के लोग नेहरू पार्क में एकत्र होने लगे। भीड़ के रूप में जमा प्रदर्शनकारी शहर में बाजार बंद करवाने के लिए निकले। प्रदर्शनकारी बाजार बंद कराते हुए डाकखाना चौक, जहाज चौक, मंडी चौक, संगलपुरा रोड, तिब्बड़ी चौक, हनुमान चौक, लाइब्रेरी रोड, बाटा चौक, नगर काउंसिल चौक से होते हुए काहनूवान चौक पहुंचे और मोदी का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने इमामबाड़ा बाजार का रुख किया और खुली दुकानें जबरन बंद कराईं। दुकानदारों ने आरोप लगाया का कहना था कि पुलिस ने उन्हें रोकने की बजाए उनका साथ देते हुए दुकान बंद कराईं। करीब दो बजे प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। इसके बाद शहर में एक एक करके थोड़ी बहुत दुकानें खुलनी शुरू हो गईं। हालांकि दुकानदारों को डर सता रहा था कि कही प्रदर्शनकारी दोबारा आकर तोड़फोड़ न कर दें। डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस का कहना था कि बंद के दौरान शांति रही। किसी भी प्रकार का किसी को जानी या माली नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed