{"_id":"5aa55f7b4f1c1bb2758b4d5e","slug":"31520787323-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशों की पकड़ी गई खेप को करोड़ों रुपए के मूल्य में बयान करने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशों की पकड़ी गई खेप को करोड़ों रुपए के मूल्य में बयान करने की निंदा
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की खेप का मूल्य बयान करने की निंदा
तरनतारन। विकास मंच पंजाब ने पुलिस विभाग की ओर से नशे की पकड़ी गई खेपों को करोड़ों रुपये के मूल्य में बयान करने की निंदा की है। मंच के अध्यक्ष डॉ. कश्मीर सिंह सोहल और उपाध्यक्ष फूला सिंह ने बताया कि जब कभी पुलिस विभाग या अन्य एजेंसी की ओर से नशे की खेप पकड़ी जाती है तो इसका मूल्य मीडिया में अंतरराष्ट्रीय मंडी के हिसाब से करोड़ों रुपये बताया जाता है। इस प्रकार नशे का मूल्य करोड़ों में बयान करने से पंजाब या हमारे देश को कोई लाभ नहीं पहुंचता, परंतु इसका लोगों और खास कर बेरोजगार युवाओं में नशे की स्मगलिंग प्रति खींच या उत्सुकता जरूर पैदा होती है। इस लिए विकास मंच पंजाब ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सरकार से मांग की कि संबंधित विभागों को इस बाबत हिदायतें जारी की जाए कि पकड़े गए नशे का मूल्य मीडिया के माध्यम से करंसी में न बयान किया जाए। इस दौरान प्रिंसिपल फूला सिंह, सुखवंत सिंह धामी और सतनाम सिंह संधू भी मौजूद थे।
फोटो-11भनस्क्त्रस्ञ्जक्त्रस्हृक्क01- पत्रकारों से बातचीत करते हुए विकास मंच पंजाब के अध्यक्ष डा. कश्मीर सिंह सोहल, उपाध्यक्ष फूला सिंह व अन्य।