{"_id":"5a1d8e9f4f1c1b74698be910","slug":"31511886495-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री दरबार साहिब की दर्शनी ड्योढ़ी की कार सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री दरबार साहिब की दर्शनी ड्योढ़ी की कार सेवा शुरू
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री दरबार साहिब की दर्शनी ड्योढ़ी की कार सेवा शुरू
जड़ेंगे ड्योढ़ी में रत्न, होगी सोने की कार सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
श्री दरबार साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार स्थित दर्शनी ड्योढ़ी के नवीनीकरण की कार सेवा मंगलवार को शुरू हो गई। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह व एसजीपीसी प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बंडूगर ने सिख पंथ से जुड़े कई बड़ी हस्तियों के साथ कार सेवा प्रारंभ की।
एसजीपीसी ने यह सेवा बाबा कश्मीर सिंह कार सेवा भूरी वालों को सौंपी है। कार सेवा के शुभारंभ में श्री दरबार साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी बलविंदर सिंह ने श्री आनंद साहिब का पाठ करके अरदास की। एसजीपीसी प्रधान बंडूगर ने बताया कार सेवा के दौरान दर्शनी ड्योढ़ी का नया फर्श लगाया जाएगा, दीवारों पर मीनाकारी होगी। छतों पर सोने की परतें लगेंगी। इसके अलावा गुंबद पर सोना जड़ेगा। नौ रत्न दर्शनी ड्योढ़ी पर लगाए जाएंगे। गुंबदों की मरम्मत का भी काम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कल एसजीपीसी के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है, जिसके मद्देनजर एसजीपीसी सदस्यों के बीच गहमागहमी खूब है।