{"_id":"6865685872f6f0089600c2be","slug":"308-lakh-rupees-looted-by-attacking-with-a-chisel-amritsar-news-c-59-1-asr1001-112994-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: दातर से हमला कर 3.08 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: दातर से हमला कर 3.08 लाख रुपये लूटे
Wed, 02 Jul 2025 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गांव बीरबलपुरा के पास दो बाइक पर सवार चार नकाबपोशों ने दातरों से हमला कर एक युवक से 3.08 लाख रुपये लूट लिए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
आबादी कर्मपुरा निवासी सुशील कुमार ने कंबो थाने की पुलिस को शिकायत में बताया कि वह एलफिल नामक कंपनी में पैसे एकत्र करने का काम करता है। मंगलवार शाम वह कंपनी के 3.08 लाख रुपये लेकर बाइक पर बीरबलपुरा के पास से गुजर रहा था। इस बीच दो बाइक पर सवार चार नकाबपोशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। रास्तेे में सुनसान जगह पर चारों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने दातरों से हमला कर उससे 3.08 लाख रुपये लूट लिए। एएसआई मुश्ताक मसीह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।