फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   22 lakhs cheated on the pretext of job in Canada

Amritsar News: कनाडा में नौकरी के झांसे में ठगे 22 लाख

Sat, 17 Jun 2023 05:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 17 Jun 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
22 lakhs cheated on the pretext of job in Canada
रंजीत एवेन्यू पुलिस ने ट्रेवल एजेंट दंपती पर दर्ज किया मामला, आरोपी फरार
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने कनाडा में नौकरी का झांसा देकर 22 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में ट्रेवल एजेंट दंपती पर केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरभेज सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।



धर्मेंद्र ने रंजीत एवेन्यू थाने की पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। जिसमें पीड़ित ने बताया कि रंजीत एवेन्यू के डी ब्लाक निवासी हरअमृत सिंह उर्फ हैपी और उसकी पत्नी अमरदीप कौर गिल ने कनाडा भेजने के नाम पर उनके साथ 22 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उनकी मुलाकात ट्रेवल एजेट दंपती से हुई थी। आरोपियों ने बताया था कि वह उनके बेटे को विदेश (कनाडा) में नौकरी दिला सकते हैं। इसके लिए उन्हें बाइस लाख रुपये का प्रबंध करना होगा। उन्होंने मुश्किल से अपने रिश्तेदारों व कुछ अन्य लोगों की मदद से पैसों की व्यवस्था की और आरोपियों को देते हुए वीजा के लिए बेटे का पासपोर्ट भी उन्हें दे दिया। लेकिन आरोपी दंपती ने न तो उनके बेटे को विदेश भेजा और न ही उनके पैसे लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed