फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पुलवामा हमले में शहीद हुए सुखजिन्द्र सिंह की अंतिम अरदास मौके नरम हुई हर आँख

पुलवामा हमले में शहीद हुए सुखजिन्द्र सिंह की अंतिम अरदास मौके नरम हुई हर आँख

Sat, 23 Feb 2019 10:10 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा हमले में शहीद हुए सुखजिन्द्र सिंह की अंतिम अरदास  मौके नरम हुई हर आँख
शहीद सुखजिंद्र सिंह की अंतिम अरदास में आंखें हुईं नम
विज्ञापन

शहीद के परिवार को चेक व पारिवारिक सदस्य को नौकरी देने का किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। जम्मू-कशमीर के पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान सुखजिंद्र सिंह के नमित श्रद्धांजलि कार्यक्रम उनके गृह निवास गंडीविंड धत्तल में हुआ। इस मौके पंजाब सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, विधायक पट्टी हरमिंदर सिंह गिल, जीरा से विधायक कुलबीर सिंह जीरा, मैंबर पार्लियामेंट रणजीत सिंह ब्रहमपुरा के इलावा अन्य राजनीतिक व समाजिक सदस्यों द्वारा शहीद सुखजिन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने शहीद के परिवार को 12 लाख रुपये का चेक भेंट किया और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया। इस मौके कैबिनेट मंत्री मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने कहा कि शहीद सुखजिंद्र सिंह देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं, उनकी शहादत को देश के लोग हमेशा याद रखेंगे। इस मौके उन्होंने गांव गंडीविंड धत्तल में खेल स्टेडियम व गांव को र्स्माट बनाने का एलान किया। लोकसभा सदस्य रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि शहीद की याद में पंजाब सरकार की ओर से जो स्टेडियम बनाया जाएगा, उसमें वह 20 लाख रुपये की ग्रांट देंगे। इस मौके कांग्रेस सदस्य जसबीर सिंह डिंपा, करतार सिंह पहलवान, गुरमहांबीर सिंह सरहाली, एसडीएम तरनतारन सुरिंदर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग व पार्टियों के सदस्य उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन-ASRTRNP01- शहीद की पत्नी को चेक भेंट करते कैबनिट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed