फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   खालसा हॉकी एकेडमी व नेशनल हॉकी एकेडमी(एमपी) फाइनल में भिड़ेगी

खालसा हॉकी एकेडमी व नेशनल हॉकी एकेडमी(एमपी) फाइनल में भिड़ेगी

Sat, 23 Feb 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 23 Feb 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
खालसा हॉकी एकेडमी व  नेशनल हॉकी एकेडमी(एमपी) फाइनल में भिड़ेगी
नेशनल हॉकी एकेडमी ने रेल कोच फैक्टरी को हराया
विज्ञापन

ऑल इंडिया गुरु नानक देव हॉकी गोल्डकप टूर्नामेंट-2019 का चौथा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पहले ऑल इंडिया गुरु नानक देव हॉकी गोल्ड कप टूर्नामेंट-2019 (महिला) के चौथे दिन सेमीफाइनल मैच आयोजित किए गए। शनिवार को हुए पहले सेमीफाइनल मैच में नेशनल हॉकी एकेडमी (मध्य प्रदेश) ने रेल कोच फैक्टरी कपूरथला को 3-2 से पराजित कर फाइनल में स्थान पाया। दूसरे मैच में खालसा हॉकी एकेडमी अमृतसर ने नेशनल हॉकी एकेडमी को 1-0 से पराजित कर दिया। यह टूर्नामेंट ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन और खालसा कॉलेज की ओर से स्पॉन्सर किया गया है। इस टूर्नामेंट में देश भर की आठ टीमों ने भाग लिया है। सेमीफइनल मैचों में विजेता रही खालसा हॉकी एकेडमी अमृतसर और नेशनल हॉकी एकेडमी (मध्य प्रदेश) की टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के बीच मुकाबला रविवार को होगा। वहीं रेल कोच फैक्टरी और नेशनल हॉकी के बीच तीसरे व चौथे स्थान के लिए मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed