{"_id":"5b915bea867a557e876d8254","slug":"21536252906-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत
बुधवार शाम से लापता था 12वीं का छात्र, एग्जाम में आई थी कंपार्टमेंट
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट-जालंधर हाईवे के पास मोहटली रैंप से 100 मीटर की दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक 2 बहनों का इकलौता भाई था। वह बुधवार शाम से ही घर से लापता था। वीरवार सुबह छात्र की लाश मोहटली रैंप रेलवे ट्रैक पर मिली।
रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल कुलदीप चंद ने बताया कि सुबह 6 बजे रेलवे अधिकारियों ने सूचना दी कि मोहटली रैंप रेलवे फाटक से 100 मीटर आगे जम्मू-दिल्ली ट्रैक पर युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। वह मौके पर पहुंचे तो जांच करने पर पाया की मृतक अब्दुल सलीम (17) पुत्र कर्मो हुसैन वासी चुहड़पुर तहसील इंदौरा का रहने वाला है।
गांव चुहड़पुर के प्रधान मुकेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक बुधवार शाम से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना इंदौरा में दर्ज करवाई गई थी। पूरी रात परिवार और गांव वाले उसकी तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। मृतक दो बहनों का अकेला भाई था और 12वीं का छात्र था। शव को रेलवे पुलिस ने कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के भिजवाया है। वहीं गांव के लोगों ने बताया कि अब्दुल की एग्जाम में कंपार्टमेंट आई थी जिससे वह काफी परेशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फोटो:-2-मृतक के परिवार से पूछताछ करती पुलिस।