फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने दिया राज्यपाल को मांग पत्र

पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने दिया राज्यपाल को मांग पत्र

Mon, 02 Apr 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने दिया राज्यपाल को मांग पत्र
मोदी सरकार दलित हितों की रक्षा में नाकाम: जाखड़
विज्ञापन

प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस ने दिया राज्यपाल को मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने चंडीगढ़ में राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मिला। शिष्टमंडल ने बदनौर को मांगपत्र देकर एससी, एसटी अधिनियम की मूल भावनाओं को कमजोर करने की केंद्र सरकार की कोशिशों को रोकने की मांग की।
शिष्टमंडल में कैबिनेट मंत्री तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा, साधू सिंह धर्मसोत, अरुणा चौधरी, एससी सेल के चेयरमैन विधायक राजकुमार चब्बेबाल, विधायक नवतेज सिंह चीमा, बलबीर सिंह सिधु, प्रगट सिंह, राजकुमार वेरका, पवन आदिया, अमित विज, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा शामिल थे। इसके बाद पत्रकार वार्ता सुनील जाखड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने जानबूझ कर एससी, एसटी अधिनियम की सुरक्षा के लिए उचित तरीके से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी नहीं की है। इस कारण से ऐसा हुआ है, जिसके कारण मूल अधिनियम की भावना कमजोर हुई है और इसके साथ ही यह कानून बेअर्थ होकर रह गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जानबूझ कर इस केस की पैरवी के लिए अटार्नी जनरल की बजाए जूनियर ला अधिकारी को अदालत भेजा। जाखड़ ने इससे केंद्र की मोदी सरकार का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। जाखड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने एससी, एसटी बच्चों के लिए पोस्ट मैट्रिक वजीफा योजना के लिए इस वर्ष के बजट में 10 प्रतिशत की कटौती करके अपनी नीति और नीयत जनता के सामने रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed