{"_id":"5abbc3f24f1c1be1298b45e5","slug":"21522254834-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरतमंत्री पंजाब ने विधानसभा में पेश किया बजट मुलाजिम विरोधी बजट-बडवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरतमंत्री पंजाब ने विधानसभा में पेश किया बजट मुलाजिम विरोधी बजट-बडवाल
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री ने पेश किया बजट मुलाजिम विरोधी बजट : बडवाल
3 अप्रैल को काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ करेंगे रोष जाहिर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
सभी विभागों के दफ्तरी कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर 3 अप्रैल को गेट रैलियां कर सरकार के मुलाजिम विरोधी बजट की प्रतियां जला रोष जाहिर करेंगे। उक्त विचार पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसिज यूनियन की हुई बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष व प्रदेश चेयरमैन रघबीर सिंह बडवाल ने कही। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने विधानसभा में पेश किया बजट मुलाजिम विरोधी है। इससे पंजाब सरकार और सत्ताधारी गुट का मुलाजिम विरोधी बेनकाब हो चुका है।
वित्त मंत्री ने अगले साल के लिए पेश किए बजट में मुलाजिमों का बीते 22 माह के महंगाई भत्ते का बकाया, 1 जनवरी 2017 से महंगाई भत्ते की बकाया तीन किस्त, छठे वेतन कमीशन को लागू करने, अस्थायी मुलाजिमों को स्थायी करने और नई भर्ती करने समेत अन्य कई मुलाजिमों के साथ संबंधित कांग्रेस के चुनाव मैनिफेस्टो में शामिल वादों को लागू करने के लिए कोई तजवीज नहीं किया। न ही पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने का भरोसा दिलाया। इससे स्पष्ट होता है कि पंजाब सरकार ने अपने मुलाजिमों और पेंशनरों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि 3 अप्रैल को काले बिल्ले लगाकर दोपहर एक बजे से 2 बजे तक जिला प्रबंधकीय कंप्लेक्स में गेट रैली कर बजट की प्रतियां जलाई जाएंगी। इस दौरान जिला महासचिव गुरदीप सिंह पन्नू, वर्किंग प्रधान हरजिंदर सिंह भट्टी, सरबजीत सिंह डिगरा, बलजिंदर सिंह सैनी और सावसन सिंह भी मौजूद थे।
28जीडीआर5-बैठक के दौरान जानकारी देते हुए रघबीर सिंह बडवाल व अन्य ।