{"_id":"5a9ec6e14f1c1b82408b587a","slug":"21520355041-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं पर झूठे मामले दर्ज कर उनके संघर्ष को दबाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं पर झूठे मामले दर्ज कर उनके संघर्ष को दबाने का लगाया आरोप
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताओं पर झूठे केस दर्ज कर संघर्ष दबाने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
आशा वर्करों और फैसिलिटेटर्स के नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार झूठे मामले दर्ज कर उनके संघर्ष को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अपनी अधिकारिक मांगों के संघर्ष का झंडा बुलंद करने के लिए डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन के आह्वान पर 18 मार्च को जालंधर में हो रही महारैली में वह बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके साथ वह 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को काला दिवस के तौर पर मनाएंगी। इस दिन लेबर चौक बटाला में सेहत मंत्री पंजाब का पुतला भी जलाया जाएगा। संगठन की जिला नेता राजविंदर कौर, बलविंद्र कौर और अमरजीत शास्त्री ने कहा कि 9 दिसंबर को रैली के दौरान सेहत मंत्री पंजाब से आशा वर्करों और फैसिलिटेटर्स की बातचीत करवाने के बजाय संगठन की महासचिव परमजीत कौर मान के खिलाफ जालंधर पुलिस ने झूठा मामला दर्ज कर दिया था। सेहत विभाग के वार्षिक बजट में कटौती कर आशा वर्करों और फैसिलिटेटर्स के मान भत्तों में कटौती की जा रही है।
06जीडीआर3- जानकारी देते हुए आशा वर्कर्ज व फैसलीटेटर्ज ।