{"_id":"5a8316874f1c1b4e588b85a1","slug":"21518540423-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन हलको से 12 ने दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन हलको से 12 ने दाखिल किया नामांकन
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तीन हलकों से 12 ने दाखिल किया नामांकन
गुरदासपुर। जिले के अधीन नगर काउंसिल दीनानगर के वार्ड नंबर 7, गुरदासपुर से वार्ड नंबर 22 और फतेहगढ़ चूड़िया हलके के वार्ड नंबर 1 के उपचुनाव में कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। यह जानकारी डीसी कम जिला चुनाव अधिकारी गुरलवलीन सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि दीनानगर के वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस की ओर से आशा कुमारी और नरेश, भाजपा से कृष्णा देवी व पिंकी, गुरदासपुर के वार्ड नंबर 22 से कांग्रेस की सुनीता और निर्मल शर्मा, अकाली दल से मनप्रीत कौर व इंद्रजीत कौर और फतेहगढ़ चूड़िया के वार्ड नंबर 1 से अकाली दल से शरनजीत कौर, परमजीत कौर, कांग्रेस की मनदीप कौर और सुरजीत कौर ने अपना नामांकन भरा। नामांकन की पड़ताल 15 फरवरी को होगी और इसे वापस लेने की तारीख 16 फरवरी तक होगी। इस तरह चुनाव 24 फरवरी को होगा। वोटिंग सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगी।