{"_id":"596114914f1c1b33638b4618","slug":"21499534481-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी से मिले नशीले कैप्सूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी से मिले नशीले कैप्सूल
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर सेंट्रल जेल में तीसरे दिन भी छापा, मिले नशीले कैप्सूल
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
सेंट्रल जेल में पिछले तीन दिनों से लगातार जेल प्रशासन कैदियों की बैरकों की छानबीन में जुटा है। इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात जेल प्रशासन ने छापमारी (चेकिंग) के दौरान दो विचाराधीन कैदियों से नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ फताहपुर पुलिस चौंकी में मामला दर्ज कर लिया गया। दोनों तरनतारन जिले के रहने वाले हैं।
जांच अधिकारी विपिन कुमार कहते हैं कि एनडीपीएस एक्ट के तहत जगजीत सिंह उर्फ प्रभा, गुरसेवक सिंह दोनों निवासी गांव कोहारका (तरनतारन) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जेल प्रशासन के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों को जेल से पूछताछ के लिए पुलिस चौंकी लाया जाएगा। ताकि पता चल सके कि जेल के अंदर नशीले कैप्सूल किसने पहुंचाने में मदद की। इस मामले में जिन लोगों के नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। जेल के अंदर नशीले पदार्थ पहुंचाने वाला भी उतना ही दोषी है जितना नशा बेचने वाला। यह कैप्सूल किस मेडिकल स्टोर से खरीदे गए। किसने बेचा और किसने खरीदा उनके खिलाफ भी मामला दर्ज होगा। पूछताछ के लिए आरोपियों को सोमवार अदालत के आदेशों पर लाया जाएगा।
फताहपुर पुलिस अमृतसर सेंट्रल जेल में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जाएगी। जेल में गिरफ्तारी के बाद दोबारा पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। पूछताछ के बाद दोबारा अदालत में पेश करेगी। अदालत के फैसले के मुताबिक दोनों को दोबारा उसी जेल में भेजा जाएगा जहां से दोनों की गिरफ्तारी होगी।