फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ‘बदलाखोरी की राजनीति कर रही कांग्रेस’ 18-44-56

‘बदलाखोरी की राजनीति कर रही कांग्रेस’ 18-44-56

Sat, 08 Jul 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
‘बदलाखोरी की राजनीति कर रही कांग्रेस’ 18-44-56
पति-पत्नी के आपसी विवाद पर गरमाई सियासत
विज्ञापन

- पार्षद पत्नी की ओर से पति के खिलाफ केस दर्ज कराने पर बढ़ा विवाद
- कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई हैं पार्षद वीनू शर्मा
- भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
भारतीय जनता पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाली महिला पार्षद वीनू शर्मा और उसके पति के बीच का आपसी विवाद अब शहर में राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। पार्षद वीनू शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने के अगले ही दिन उसके पति दविंदर शर्मा बंटी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। मामले को लेकर पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर बदले की सियासत का आरोप लगाया है। कहा है कि कांग्रेस ने पति-पत्नी के आपसी विवाद को सियासी रंग देकर दूषित राजनीति शुरू कर दी है।
अश्वनी शर्मा ने भाजपा नेता दविंदर शर्मा बंटी के पक्ष में शनिवार को प्रेसवार्ता की। कांग्रेस विधायक अमित विज की आलोचना करते हुए कहा कि वह बदले की राजनीति न करें। कांग्रेस की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करना बंद किया जाए। उनके पिछले पांच साल के कार्यों में विधायक को यदि कोई खामी दिखती है तो वह मुझ पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में वीनू शर्मा के वार्ड में 2 करोड़ रुपये से विकास करवाए। वीनू शर्मा द्वारा वार्ड में विकास न करवाए जाने के झूठे आरोप भाजपा पर लगाए गए हैं। वहीं कांग्रेस विधायक अमित विज का कहना है कि कांग्रेस पर्चों की राजनीति नहीं करती है। यह काम भाजपा का है। किसी के आपसी विवाद में कांग्रेस का कोई दखल नहीं है। पुलिस ने अपनी जांच के मुताबिक ही पर्चा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड नं 32 से पार्षद वीनू शर्मा और उनके पति दंविदर शर्मा बंटी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। इसी बीच वीनू शर्मा दविंदर शर्मा के बगैर ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गईं। पार्टी छोड़ने के अगले ही दिन वीनू शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने दविंदर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

फोटो -2- पठानकोट में कांग्रेस पर बदलाखोरी की राजनीति करने का आरोप लगाते पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा।
फोटो -2ए- विधायक अमित विज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed