{"_id":"5b4e21474f1c1b466d8b5517","slug":"201531846983-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट की चपेट मे आने से फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट की चपेट मे आने से फैक्टरी कर्मी की मौत
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से फैक्टरी कर्मी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। जीटी रोड पर स्थित एक फैक्टरी में पंखा लगाते समय करंट लगने से फैक्टरी कर्मचारी झुलस गया। फैक्टरी मालिक ने उसे मिट्टी में दबाया उसके बाद सिविल अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लखविंदर कौर निवासी मुर्गी मोहल्ला ने बताया कि उसके पति कश्मीर सिंह पुत्र दलीप सिंह अमृतसर रोड पर स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। रोजाना की तरह वह सोमवार को फैक्टरी में काम कर रहे थे। फैक्टरी में लाइट गई हुई थी। कश्मीर सिंह एक पंखे का तार बिजली के स्विच में लगा रहा था। पंखे का एक तार बिजली के स्विच में लगा था और एक उनके हाथ में ही था। तभी अचानक से बिजली आ गई। कश्मीर सिंह बिजली के करंट की चपेट मे आ गया और बेसुध होकर गिर पड़ा। फैक्टरी मालिक ने उसे साथी कर्मचारियों की मदद से मिट्टी में भी दबाया, ताकि कश्मीर सिंह को होश आ सके। उसकी हालत में सुधार न होता देख उसे सिविल अस्पताल बटाला ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।