{"_id":"5b4788c44f1c1b77468b62d8","slug":"201531414724-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने दी चेतावनी- नशा बिकने अथवा नशे के कारण हुई मौत के लिये संबंधित इलाके का एसएचओ होगा जिम्मेदार।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने दी चेतावनी- नशा बिकने अथवा नशे के कारण हुई मौत के लिये संबंधित इलाके का एसएचओ होगा जिम्मेदार।
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा बिकने और नशे से मौत के लिए एसएचओ जिम्मेदार : डीसी
-डीसी ने अधिकारियों को नशा मुक्ति मुहिम को तेज करने के आदेश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर गुरलवलीन सिंह सिद्धू वीरवार को बटाला पहुंचे। बटाला क्लब में अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को हिदायत देते हुए डीसी ने कहा कि नशा मुक्ति मुहिम में और तेजी लाने के लिए निर्देश दिए, ताकि इसके सकारात्मक नतीजे सामने आ सकें। इस दौरान डीसी सिद्धू ने कहा कि नशा मुक्ति मुहिम में लोगों का सहयोग लिया जाएगा और जैसे 80-90 के दशक में पंजाबियों ने मिलकर आतंकवाद को खत्म किया था, वैसे ही सारे पंजाबी मिलकर इस नशे के आतंकवाद को भी जड़ से खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग के साथ जिला गुरदासपुर को नशा मुक्त किया जाएगा। पुलिस विभाग को भी यह स्पष्ट हिदायतें जारी की गई है कि जिस एसएचओ के थाने के अधीन नशा बिका या नशे के कारण किसी की मौत हुई तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित एसएचओ की होगी। नशे को रोकने में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा डेपो मुहिम मार्च में शुरू की गई थी, जिसके तहत जिला स्तर, सब-डिवीजन स्तर, वार्ड और गांव स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों द्वारा लोगों में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के साथ नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को प्रेरित करके उनके इलाज के लिए ओट सेंटर लाया जा रहा है। डीसी ने कहा कि जो अधिकारी, कर्मचारी या डेपो वर्कर नशा मुक्ति मुहिम में अपना बढ़िया योगदान देगा, उसे पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तर और जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम रोहित गुप्ता, तहसीलदार लखविंदर सिंह, डीएसपी सिटी प्रलाद सिंह, डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां, नायब तहसीलदार अमरजीत सिंह, वरियाम सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
डीसी ने किया बटाला के नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण
बटाला के दौरे के दौरान डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने माता सुलखनी जी सिविल अस्पताल में चल रहे नशामुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम बटाला रोहित गुप्ता और तहसीलदार लखविंदर सिंह भी उपस्थित रहे। डीसी सिद्धू ने केंद्र का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं और उनके इलाज के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर नशामुक्ति केंद्र के इंचार्ज डॉक्टर जसकरण सिंह ने बताया कि इस केंद्र में 300 से अधिक युवाओं के नाम रजिस्टर्ड किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस बात के लिए वचनबद्ध है कि नशे कि दलदल में फंसे युवाओं को बाहर निकाला जाए।
फोटो- 12जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- बटाला में विभिन्न अधिकारियों से बैठक कर निर्देंश देते हुए डीसी गुरदासपुर गुरलवलीन सिंह सिद्धू ।