{"_id":"5ac1139e4f1c1bbb618b4dbb","slug":"201522602910-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने किया किते दी चोन किताब के मुख्य पेज का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने किया किते दी चोन किताब के मुख्य पेज का विमोचन
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कित्ते दी चोन’ किताब के मुख्य पेज का विमोचन
गुरदासपुर। जिला गाइडेंस काउंसिलर परमिदंर सिंह की ओर से तैयार की जा रही किताब कित्ते दी चोन (अपने कैरियर को चुने) के मुख्य पेज का विमोचन डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू और एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल ने किया। इस दौरान डीसी और एसडीएम ने संयुक्त तौर पर कहा कि अच्छी किताबें जिनको पढ़कर विद्यार्थी अपने जीवन को सही मार्गदर्शन दे सके, आधुनिक समय की मुख्य जरूरत है। विद्यार्थी जब अपने जीवन का लक्ष्य तय कर लेंगे तो उसको पूरा करने के लिए वह ईमानदारी से कड़ी मेहनत करेंगे। जिला गाइडेंस काउंसिलर परमिंदर सिंह सैनी ने बताया कि उनकी ओर से तैयार की जा रही किताब का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस देने के साथ-साथ अधिक से अधिक व्यवसाय के बारे में जानकारी मुहैया करवाना है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सलविंदर सिंह समरा, प्रिंसिपल स्वर्ण सिंह विर्क, प्रिंसिपल बलजीत सिंह, प्रिंसिपल डा. नीलम सेठी, प्रिंसिपल डॉ. नीरू और शिक्षा के क्षेत्र के साथ जुड़ी अहम शख्सियतें मौजूद थीं।
01जीडीआर1-कित्ते दी चोन किताब के मुख्य पेज का विमोचन करते हुए डिप्टी कमिश्नर गुरलवलीन सिंह
सिद्धू, एसडीएम गुरदासपुर सकत्तर सिंह बल्ल और जिला गाईडेंस काउंसलर परमिंदर सिंह