फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

Sun, 17 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
वादे पूरे न करने पर कर्मचारियों में रोष, प्रदर्शन
विज्ञापन

गुरदासपुर।
पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ब्लॉक धारीवाल की ओर से कुलदीप पूरोवाल, जगदीश राज बैंस, सुखविंदर सिंह रंधावा, नीलम, बलविंदर राज की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

नेताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान मुलाजिमों के साथ किए वादों को पंजाब सरकार की ओर से लागू नहीं किया जा रहा जैसे मिड-डे मील वर्करों को वेतन समय पर नहीं मिलना, पिछले बकाया को जारी न करना, मुलाजिम पक्के नहीं किए जाना, साल 2017 की डीए की किश्त जारी नहीं करना, पुरानी पेंशन प्रणाली मुलाजिमों पर लागू नहीं करना। 800 स्कूल तोड़कर अध्यापकों और मिड-डे मील वर्करों का रोजगार छीना गया, सरकार मुलाजिमों और लोक विरोधी पकोका एक्ट लागू करके संघर्षशील लोगों की आवाज बंद करना चाहती है। वक्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुलाजिमों की अधिकारिक मांगों को तुरंत न माना तो 8 जनवरी को जिलास्तरीय रैली करने के बाद राज्य स्तरीय रोष रैलियां की जाएंगी। मौके पर गुरजिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, जोगिंदर सिंह, लाभ सिंह, विजय लूना, बाल कृष्ण, सुखदेव सिंह, सुभाष चंद्र, जनक राज उपस्थित थे।
विज्ञापन


17जीडीआरपी04 गुरदासपुर रोष प्रर्दशन करते हुए मुलाजिम नेता ।
1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed