{"_id":"5a3160664f1c1bd0408bc8ff","slug":"201513185382-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावरों को निजी हाथों में देने पर बीएसएनएल यूनियानों ने किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावरों को निजी हाथों में देने पर बीएसएनएल यूनियानों ने किया रोष प्रदर्शन
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टावर निजी हाथों में देने पर भड़के बीएसएनएल कर्मी
पठानकोट।
बीएसएनएल के देश भर में लगे टावरों को लेकर सरकार की ओर से अलग से कंपनी बनाकर इसे निजी हाथों में दिए जाने पर समूह बीएसएनएल यूनियनों में रोष व्याप्त है। इसी रोष के चलते दो दिवसीय व्यापक हड़ताल का आयोजन किया गया। बुधवार को अंतिम दिन यूनियनों के प्रवक्ताओं ने मांगों को लेकर नारेबाजी की।
ऑल यूनियन व एसोसिएशन बीएसएनएल की ओर से 12 व 13 दिसंबर को की गई हड़ताल में मोबाइल टावरों को निजी हाथों में देने का विरोध किया गया। वहीं वर्ष जनवरी-2017 से तीसरे पे स्केल को अब तक लागू न किए जाने का भी विरोध किया गया। पठानकोट के बीएसएनएल कार्यालय में हड़ताल कर रहे विभिन्न यूनियनों के प्रवक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह कड़ा संघर्ष करने को विवश होंगे। मौके पर एसएएनईए से कपिल, सतनाम सिंह, विरेश, अवतार चंद, बीएसएनएलईयू से जगदीश राए, रामेश्वर राणा, एनएफटीई से मोहिन्द्र सिंह, सतपाल सिंह, एसईडब्ल्यूए से इंद्रजीत, हरपिंद्र सिंह, एआईबीएसएनएलईए से संदीप शर्मा मौजूद थे।
फोटो-05, मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए बीएसएनएल यूनियनों के सदस्य।