{"_id":"647b73a2a5e75213c90393b5","slug":"200-indian-fishermen-released-from-pakistani-jails-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"वतन वापसी: पाकिस्तानी जेलों से रिहा हुए 200 भारतीय मछुआरे, वतन पहुंचने पर झुककर जमीन को चूमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वतन वापसी: पाकिस्तानी जेलों से रिहा हुए 200 भारतीय मछुआरे, वतन पहुंचने पर झुककर जमीन को चूमा
Sat, 03 Jun 2023 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी/एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी/एजेंसी, अमृतसर
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:38 PM IST
सार
मछुआरे अरब सागर में मछली का शिकार करते समय अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे। अटारी-बाघा बॉर्डर से अब अपने वतन भारत पहुंचे हैं। उन्होंने वतन लौटने पर खुशा से झुककर देश की जमीन को चूमा।
विज्ञापन
पाकिस्तानी जेलों से रिहा हुए 200 भारतीय मछुआरे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तन की जेलों में कैद 200 से अधिक भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। उन्हें अटारी-वाघा बॉर्डर से शुक्रवार रात भारत लाया गया। ये सभी मछुआरे अरब सागर में मछली का शिकार करते समय अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए थे।
विज्ञापन
रिहा किए गए मछुआरों ने जब अपने वतन में कदम रखा तो उन्होंने झुककर जमीन को चूमा। जब वे भारतीय सीमा में दाखिल हुए तो वे काफी खुश थे। ज्यादातर मछुआरे गुजरात के थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार को कहा था कि उनकी सरकार 200 भारतीय मछुआरों और तीन नागरिक कैदियों को रिहा कर रही है। इससे पहले 198 भारतीय मछुआरों को 12 मई, 2023 को वापस लाया गया था।
विज्ञापन
30 महीने से बंद था
पाकिस्तान से लौटे एक मछुआरे उमर ने बताया कि दो साल पहले मछली पकड़ते वक्त पानी के बहाव की वजह से वह सीमा पार चला गया था। उसके बाद उसे पाकिस्तान जवान पकड़ ले गए। वह 30 महीने से जेल में बंद था।
विज्ञापन
265 मछुआरे अभी सलाखों के पीछे
उमर ने बताया कि पाकिस्तानी जेलों में अब भी 265 भारतीय मछुआरे बंद हैं। उसने सरकार से मांग की है कि उन मछुआरों को भी जल्द भारत लाया जाए। सभी नाजायज सजा काट रहे हैं। उसने बताया कि जब भारतीय मछुआरे पकड़े जाते हैं तो उनकी नाव भी जब्त कर ली जाती है। उसने मांग की कि उसकी जब्त की गई नाव भी वापस की जाए।