{"_id":"5b8eb8ec867a55487f0ad465","slug":"191536080108-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मोटर साइकिल को मारी टक्कर ,महिला की मौके पर मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने मोटर साइकिल को मारी टक्कर ,महिला की मौके पर मृत्यु
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
बाल बाल बचा चालक, नहीं पहन रखा था दोनों ने हेलमेट
गुरदासपुर। गांव पाहड़ा के समीप सड़क पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति बाल बाल बच गया। इस दुर्घटना में न तो बाइक चालक ने और न ही पीछे बैठी महिला ने हेलमेट पहन रखा था।
जानकारी के अनुसार गुरबख्श सिंह निवासी गोहत पोकर अपनी पत्नी पलविन्द्र कौर के साथ अपने गांव से गुरदासपुर आ रहा था। जब गांव पाहड़ा समीप सड़क पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो गुरदासपुर से मुकेरियां जा रहे ट्रक ने दूसरी दिशा में जाकर मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पलविन्द्र कौर की मौके पर मौते हो गई। जबकि गुरबख्श सिंह को मामूली चोट लगी। दूसरी तरफ ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर गन्ने के खेतों में घुस गया जिसे पकड़ने का लोगों ने प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। तिब्बड़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।