{"_id":"5b5df25a4f1c1b6f548b755f","slug":"191532883546-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट-जोगिन्द्रनगर रेल सैक्शन की 4 और ट्रेनें रद्द, सिर्फ गुलेर तक ही चलेंगी 2 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट-जोगिन्द्रनगर रेल सैक्शन की 4 और ट्रेनें रद्द, सिर्फ गुलेर तक ही चलेंगी 2 ट्रेनें
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी रोड और पालमपुर रेलवे स्टेशन के पास लैंडस्लाइडिंग
पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेक्शन की 4 और ट्रेनें रद्द, सिर्फ गुलेर तक ही चलेंगी 2 ट्रेनें
फिरोजपुर रेल डिवीजन ने लिया फैसला, अगले आदेशों तक रद्द रहेंगी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। हिमाचल में पिछले 5 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से ज्वालामुखी रोड और पालमपुर नैरोगेज स्टेशनों के पास 2 जगह लैंड स्लाइडिंग हो गई। जिसके चलते फिरोजपुर रेल डिवीजन ने 4 (अप-डाउन) और ट्रेनें बंद करने काआदेश जारी किए हैं। अब हिमाचल जाने के लिए सुबह 7 बजे और फिर 10 बजे वाली ट्रेन ही जाएगी। दोनों ट्रेन केवल गुलेर तक ही चलेंगी। इससे पहले जुलाई की शुरुआत में नैरोगेज कांगड़ा घाटी पर नाइट सर्विस बंद करने के लिहाज से 6 ट्रेनें (अप डाउन) बंद की गईं थीं। अब 4 और मिलाकर पठानकोट से जोगिंदनगर नैरोगेज ट्रैक पर चलने वाली अप डाउन की दस ट्रेनें रद्द कर दी गईं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर नैरोगेज अजय गुप्ता ने कहा कि 2 जगहों पर लैंडस्लाइडिंग के कारण ट्रेनें बंद की गई हैं। ट्रैक क्लीयर होते ही ट्रेनों को शुरू करा दिया जाएगा।
खर्च करना पड़ रहा 7 गुणा अधिक किराया
पठानकोट-हिमाचल की लाइफ लाइन कही जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने से व्यापारियों, स्टूडेंट्स और कर्मचारी वर्ग पर इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। हिमाचल के दुकानदार सामान खरीदने के लिए पठानकोट आते हैं। जिससे उनका ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बचता है और किराया भी कम लगता है। ट्रेन का किराया कम होने के कारण स्टूडेंट भी बसों में कम सफर करते हैं। मिसाल के तौर पर पठानकोट से वाया ट्रेन नगरोटा सूरियां का किराया 15 रुपय है। जबकि अब लोगों को 110 रुपये बस में खर्च करके जाना पड़ रहा है।
ये ट्रेनें हुईं रद्द, गुलेर तक ही चलेंगी 2 ट्रेनें
-पठानकोट से सुबह 2:15 बजे जोगिंद्रनगर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर-52471 को रद्द कर दिया गया।
-सुबह तड़के 4 बजे चलने वाली पठानकोट-बैजनाथपपरोला (52463) रद्द है।
-दोपहर 1.20 पर चलने वाली पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52467) रद्द है।
-दोपहर 3.50 पर चलने वाली पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52469) रद्द।
-सुबह 4 बजे चलने वाली बैजनाथ पपरोला-पठानकोट (52464) रद्द
-सुबह 7.20 पर चलने वाली बैजनाथ पपरोला-पठानकोट (52466) रद्द
-सुबह 7.20 पर चलने वाली जोगिंद्रनगर-पठानकोट (52472) रद्द
-दोपहर 12.20 पर चलने वाली जोगिंद्रनगर-पठानकोट (52474) रद्द
-दोपहर 2.10 पर चलने वाली बैजनाथ पपरोला-पठानकोट(52468) रद्द
-शाम 5.35 पर चलने वाली बैजनाथ पपरोला-पठानकोट (52470) रद्द
अब केवल यही चलेंगी
-सुबह 7 बजे चलने वाली पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52465) को गुलेर तक ही चलाया जाएगा, वहीं से यह ट्रेन वापस साढ़े 10 बजे के करीब पठानकोट के लिए निकलेगी।
-सुबह 10 बजे चलने वाली पठानकोट-जोगिंद्रनगर (52473) को भी गुलेर तक ही चलाया जाएगा, वहां से यह ट्रेन दोपहर1.30 बजे के करीब वापस पठानकोट के लिए रवाना होगी।