फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विभाग द्वारा ब्यास दरिया में एक लाख मछलियों का पुंग डाला गया

विभाग द्वारा ब्यास दरिया में एक लाख मछलियों का पुंग डाला गया

Fri, 20 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विभाग द्वारा ब्यास दरिया में एक लाख मछलियों का पुंग डाला गया
ब्यास दरिया में एक लाख मछलियों का पुंग डाला गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। वन विभाग और जंगली जीव सुरक्षा विभाग जंगलात विभाग की टीम की ओर से वाइल्ड लाइफ कम चीफ वाइल्ड लाइफ के वार्डन डॉ. कुलदीप कुमार के निर्देशों पर वन मंडल अधिकारी राजेश महाजन के नेतृत्व में गांव शेरोबाग और गांव माड़ी बुच्चियां के नजदीक ब्यास दरिया में एक लाख मछलियों के पुंग डाले गए। इन मछलियों के पुंग में 25 हजार कतला, 40 हजार मराख और 35 हजार राहू मछलियों की किस्में शामिल हैं। इन मछलियों के पुंग को मछली पालक विकास एजेंसी गुरदासपुर से लाया गया है। इससे पहले भी विभाग को एक लाख मछलियों के पुंग डालने का टार्गेट मिला था, जिस दौरान विभाग की टीम द्वारा शेरोबाग से गुजरते ब्यास दरिया में 30 हजार और अन्य कई जगहों पर 70 हजार मछलियों के पुंग डाले गए थे। इस संबंध में डीएफओ वाइल्ड लाइफ पठानकोट राजेश महाजन और बोबिंदर सिंह इंचार्ज बटाला ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ब्यास दरिया कंर्जवेशन रिजर्व घोषित किया गया है। इस एरिया में घड़ियाल और डॉलफिन पाए जाते हैं। जिनकी खुराक केवल मछली है। टीम द्वारा ब्यास दरिया में डाले गए मछलियों के पुंग जब बड़े हो जाएंगे तो यह घड़ियाल के खाने लायक हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग के एक सर्वे के दौरान गांव शेरोबाग के ब्यास दरिया पर घड़ियाल देखे गए थे, उसके बाद से समय-समय पर यहां मछलियों के पुंग डालने का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि मई माह में ब्यास दरिया के हुए दूषित पानी के कारण कई मछलियां मारी गई थी। इसके बाद विभाग की ओर से ब्यास दरिया में मछलियां डालने का फैसला लिया गया था। उन्होंने बताया कि पहले पड़ाव के तहत कुल एक लाख मछलियों के पुंग ब्यास दरिया में डाले जा चुके हैं, अब दूसरे पड़ाव में भी एक लाख मछलियों के पुंग डाले गए हैं, ताकि घड़ियाल के भोजन की पूर्ति की जा सके। इसके बाद आगे भी समय-समय पर मछलियां ब्यास दरिया में छोड़ी जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि घड़ियाल केवल मछलियां ही खाते हैं और किसी भी जीव या मानव के लिए यह खतरनाक नहीं है। यह किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते। इस अवसर पर रेंज अफसर गुरदासपुर अमरजीत सिंह, ब्लाक अफसर बख्शीश सिंह, बोबिंदर सिंह इंचार्ज बटाला, सुनील सैनी, सुखदेव राज, सपना कौर, रमनदीप कौर, हरमनप्रीत कौर और नवनीत कौर मौजूद थी।
फोटो- 20जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- ब्यास दरियां में मछलियों के पुंग डालते हुए वार्डन कुलदीप कौर और बोबिंदर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed