फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शिरोमणि कमेटी ने निकाला नशे के खिलाफ चेतना मार्च

शिरोमणि कमेटी ने निकाला नशे के खिलाफ चेतना मार्च

Wed, 18 Jul 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
शिरोमणि कमेटी ने निकाला नशे के खिलाफ चेतना मार्च
शिरोमणि कमेटी ने निकाला नशे के खिलाफ चेतना मार्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोविंद सिंह लौंगोवाल के निर्देश पर डेरा बाबा नानक के बड़ा दरबार साहिब के प्रबंधक औैर शिरोमणि अकाली दल के नौजवान नेता सुखविंदर सिंह अगवान के नेतृत्व में बुधवार को नशे के विरोध में चेतना मार्च निकाला गया। यह चेतना मार्च गुरुद्वारा बड़ा दरबार साहिब से शुरू होकर शहर के डेरा बाबा नानक के मुख्य बाजारों से होता हुआ डेरा बाबा नानक के एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा। जहां नशे को खत्म करने संबंधी एसडीएम विजय स्याल को एक मांग पत्र सौंपा गया। इस चेतना मार्च में लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। चेतना मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में नशे खिलाफ स्लोगनों के बैनर पकड़े हुए थे। इस संबंध में प्रबंधक सुखविंदर सिंह अगवान ने बताया कि आज समाज में हमारी युवा पीढ़ी जोकि नशे की दलदल में फंस चुकी है, उनको बाहर निकालने के लिए पूरे पंजाब को एकजुट होना पड़ेगा। हम सभी को एक मंच पर इकट्ठे होकर नशे को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि नशा विरोधी लहर एक लोक लहर बन चुकी है और आज लोग नशे के खिलाफ उठ खड़े हुये हैं। इस अवसर पर करनैल सिंह, चरणजीत सिंह, सतनाम सिंह, मोहन सिंह, जसवंत सिंह, चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह, बघेल सिंह, सतनाम सिंह, निर्मलसिंह व चंदा सिंह मौजूद थे।
फोटो- 18जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- डेरा बाबा नानक में नशे के खिलाफ चेतना मार्च निकालते हुए कमेटी के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed