फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सीकेडी प्रधान के दावेदारों में चार बड़े नाम, 4 मार्च को होंगे चुनाव

22 वर्ष बाद चड्ढा के बिना सीकेडी चुनाव, 4 बड़े दावेदार, 4 मार्च को मतदान

Fri, 23 Feb 2018 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 23 Feb 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
सीकेडी प्रधान के दावेदारों में चार बड़े नाम, 4 मार्च को होंगे चुनाव
election
चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) में 22 वर्षों बाद 4 मार्च को प्रधानी को लेकर चुनाव होंगे। अब तक चुनावी मैदान में प्रधान पद पर चार बड़े नामों ने दावेदारी ठोकी है। 27 फरवरी से चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू होंगी और चार मार्च को अध्यक्ष पद का चुनाव हो जाएगा। 26 फरवरी को सीकेडी ने कार्यकारिणी बैठक बुलाई है। सीकेडी के कार्यकारिणी प्रधान धनराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सीकेडी के होने वाले चुनावों को लेकर दावेदारी का सिलसिला थम गया है।
विज्ञापन


अब तक कुल 11 लोग चुनावी मैदान में आए हैं। इन 11 लोगों में कमान कमेटी के मेंबर वोटिंग के आधार पर सौंपेंगे। सीकेडी के प्रधान के लिए दावेदारी डॉ. संतोख सिंह, राज मोहिंदर सिंह मजीठिया, धनराज सिंह व निर्मल सिंह ने की है। उपप्रधान के लिए बलदेव सिंह चौहान, निर्मल सिंह, सरबजीत सिंह व सुरिंदर सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि सचिव पद के लिए संतोख सिंह सेठी, गुरिंदर सिंह चावला व सुरजीत सिंह ने दावेदारी में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि सीकेडी के अध्यक्ष पद पर रहे चरणजीत सिंह चड्ढा की वायरल हुई अश्लील वीडियो के बाद उनसे इस्तीफा ले लिया गया था। चड्ढा पिछले 22 वर्षों से सीकेडी के प्रधान के पद पर आसीन होते रहे हैं। उनके प्रधान पद पर रहते हुए सीकेडी ने जहां ऊंचाइयों की बुलंदियां हासिल की वहीं दो दशक सेवा करने वाले चड्ढा की सीकेडी के अधीन आते स्कूल के प्रिंसिपल के साथ वायरल हुई अश्लील वीडियो के चलते सीकेडी के अध्यक्ष पद से उन्हें हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उनके बेटे ने भी आत्महत्या कर ली जो कि सीकेडी के सचिव के पद पर आसीन था। सीकेडी ने अश्लील वीडियो के आने के बाद चड्ढा व उनके बेटे से नाता तोड़ लिया था। यही वजह है कि सीकेडी में चुनाव 4 मार्च को हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed