फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से गूंजा पठानकोट एयरबेस

भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से गूंजा पठानकोट एयरबेस

Mon, 01 Jan 2018 10:30 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से गूंजा पठानकोट एयरबेस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पठानकोट।
एयरबेस आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद की ओर से एयरफोर्स स्टेशन में केंद्रीय विद्यालय नं. 1 में परिषद के अध्यक्ष रिटा. कर्नल सागर सिंह सलारिया की अध्यक्षता मेें श्रद्धांजलि समारोह और कैंडल मार्च निकाला गया।
मुख्य अतिथि एयर कमोडोर प्रशांत मोहन ने कहा कि सदियों की गुलामी के बाद देश को जो बहुमू्ल्य आजादी मिली उसके पीछे कुर्बानियों का लंबा इतिहास रहा है। छात्राओं को चाहिए कि ऐसे शूरवीरों को अपना रोल मॉडल बनाते हुए इनके बलिदान से प्रेरणा लेकर अपने अंदर देशभक्ति की अलख जगाएं।
विज्ञापन

कुंवर रविंदर विक्की ने कहा कि दो वर्ष पहले जब सारा देश नववर्ष के जश्न में डूबा हुआ था तो पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले ने सारे देश को हिलाकर रख दिया। यह हमला पठानकोट के लिए नहीं बल्कि सारे देश के लिए एक चुनौती था। हमारे साथ जांबाज सैनिकों ले. कर्नल निरंजन कुमार, कैप्टन फतेह सिंह, हवलदार कुलवंत सिंह, गरुड़ कमांडो गुरसेवक सिंह, हवलदार संजीवन राणा, हवलदार जगदीश चंद व लांस नायक मूलराज ने अदम्य साहस का परिचय दिया। केंद्र सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने एयरबेस हमले पर आधारित कोरियोग्राफी पेश कर सभी की आंखें नम कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में एयरफोर्स स्टेशन के एओसी एयर कमोडोर प्रशांत मोहन वीएम, ग्रुप कमांडर आरके आनंद, परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की, एयरबेस आतंकी हमले में शहीद होने वाले कैप्टन फतेह सिंह की पत्नी शोभा ठाकुर, शहीद हवलदार कुलवंत सिंह की पत्नी हरभजन कौर, स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुमार, कोआर्डिनेटर शशि कला उपस्थित थे।


फोटो : 03, एयरफोर्स स्टेशन पर हुए शहीद सैनिको ंकी याद में कैंडल मार्च निकालते हुए स्कूली छात्र व परिषद के सदस्य
फोटो : 03ए, एयरबेस हमले में शहीद हुए कैप्टन फतेह सिंह व हवलदार कुलवंत सिंह की पत्नियों को सम्मानित करते हुए एयर कमोडोर प्रशांत मोहन, कुंवर रविंदर विक्की व अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed