{"_id":"5a3550454f1c1b9f678c1ae4","slug":"191513443397-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1971 जंग के शहीदों की दी श्रद्धांजलि, मनाया विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1971 जंग के शहीदों की दी श्रद्धांजलि, मनाया विजय दिवस
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार मेमोरियल में शहीदों को किया याद
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
वर्ष 1971 बांग्लादेश जंग में भारतीय फौज की पाकिस्तान पर हुई बड़ी जीत का जश्न आज पंजाब स्टेट वार हीरो मेमोरियल में जंग में हिस्सा लेने वाले जवानों व अधिकारियों की याद में पूर्व सैनिकों के साथ विजय दिवस मनाया गया। शहीद फौजियों की याद में अमर जवान ज्योति में फूलों की माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन भेंट किए गए।
डिप्टी कमिश्नर कमलदीप सिंह संघा ने कहा कि इस समागम में शामिल सभी देश प्रेमियों का वो स्वागत करते हैं और शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हैं। उन्होंने कहा कि जंग लड़ने वाले फौजी हमारे नायक हैं, देश उन्हें सलाम करता है। शहीदों की याद में हर बरस मेले यूं ही लगते रहेंगे क्योंकि वो देश के हीरो हैं।
इस मौके पर माता जगीर कौर, मेजर जनरल डीडी सिंह, मेजर जनरल जसबीर कौर ग्रेवाल, ब्रिगेडियर ज्ञान सिंह संधू , ब्रिगेडियर हरचरण सिंह, ब्रिगेडियर केएस विर्क, ब्रिगेडियर पीएस ढिल्लो, कर्नल जीएस गिल, कर्नल एबीएस चाहल, कर्नल जेएस संधू , कर्नल एसएस ढिल्लो, मेजर विर्क, कर्नल हरिंदर पाल सिंह, डॉ. बलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान की फौज रहम मांगती रही
मेजर जनरल डीडी सिंह 1971 जंग के हीरो थे। कहते हैं कि जब सिख रेजीमेंट ने पाकिस्तानी फौजों को ललकारा तो वो पीछे हटने लगी। हमारे पास टैंक थे, और उनके पास भी। भारतीय सेना ने कूटनीति अपनाई। पाक सैनिकों को घेर कर गोलाबारी शुरू की। पाक सैनिक इस वार से हार गए। घुटने टेकने लगे। कई पाकिस्तानी सैनिकों को उन्होंने खुद पानी पिलाकर जिन्दा रखने को कोशिश की लेकिन रब को मंजूर वो मारे गए। सलाम है भारतीय शहीदों को।