{"_id":"68f53d26c58862bb2003e73e","slug":"185-quintals-of-sweets-were-sealed-due-to-suspicion-of-adulteration-amritsar-news-c-67-1-spkl1008-101276-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मिलावट की आशंका में साढ़े 18 क्विंटल मिठाई सील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: मिलावट की आशंका में साढ़े 18 क्विंटल मिठाई सील की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। जिला पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम के साथ शनिवार रात गुरु तेग बहादुर नगर स्थित एक घर में चलाई जा रही मिठाई फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने मौके से करीब 18 क्विंटल 50 किलो संदिग्ध मिठाई बरामद की जिसमें 115.5 किलो मिल्क केक, 180 किलो खोया बर्फी और 16 क्विंटल सोन पापड़ी शामिल है। मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए खरड़ लैब भेजे गए हैं। साथ ही उक्त मिठाई को सील कर दिया गया है। डीएसपी तरलोचन सिंह की निगरानी में थाना सिटी फरीदकोट पुलिस और फूड सेफ्टी टीम ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान बीकानेरी सोन पापड़ी के खाली डिब्बे भी मिले जिससे अंदेशा है कि यहां नकली पैकिंग तैयार की जा रही थी।
एसपी हेडक्वार्टर मनविंदर बीर सिंह ने बताया कि फैक्टरी में गंदगी के बीच घटिया सामग्री से मिठाई बनाई जा रही थी। फूड सेफ्टी ऑफिसर हरविंदर सिंह ने बताया कि फैक्टरी संचालक नरेन्द्र कुमार के पास लाइसेंस तो है लेकिन उसने विभागीय मानकों का पालन नहीं किया। सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सफाई व्यवस्था में लापरवाही के चलते सेक्शन 56 फूड सेफ्टी एक्ट के तहत चालान भी किया गया है।