फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   प्राईवेट बस पलटने से 11 घायल, 2 घंभीर

प्राईवेट बस पलटने से 11 घायल, 2 घंभीर

Fri, 27 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
प्राईवेट बस पलटने से 11 घायल, 2 घंभीर
प्राइवेट बस पलटने से 11 घायल, 2 गंभीर
विज्ञापन

गुरदासपुर। गुरदासपुर के नजदीकी गांव दाखला के पास शुक्रवार सुबह एक ओवरलोड प्राइवेट बस संतुलन खोने से पलट गई। इस हादसे में 11 यात्री घायल हो गए, जबकि 2 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर अस्पताल भेजा गया। अन्य घायलों को गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, डीटीसी कंपनी की बस नंबर पीबी-06-सी- 2932 आज सुबह लगभग 7 बज कर 20 मिनट पर दोस्तपुर से गुरदासपुर के लिए चली। इस बस में लगभग 60 से अधिक सवारियां सवार थीं, जिनमें अधिकतर छात्र थे। जैसे ही यह बस गांव दाखला के पास पहुंची तो अचानक संतुलन खो बैठी व पलट गई। बस को पलटते ही गांव दाखला के लोग व राहगीरों ने बस का रस्सी व ट्रैक्टरों की मदद से सीधा किया व बस में सवार यात्रियों को बस से निकाल कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही गुरदासपुर सदर पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस का चालक और कंडक्टर मौके से भागने में सफल हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed