{"_id":"5ac110b44f1c1bb5618b4d4b","slug":"181522602164-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भाजपा करेगी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भाजपा करेगी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा आज करेंगे कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
पठानकोट। नगर निगम की बजट मीटिंग में मेयर अनिल वासुदेवा और कांग्रेसी पार्षदों के बीच हुई झड़प के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस के खिलाफ सोमवार को रोष प्रदर्शन किया जाएगा। पिछले कई दिनों से प्रदर्शन की तैयारियों के लिए मीटिंगे कर रहे भाजपाइयों ने रविवार को सोशल मीडिया पर भी एकजुटता दिखाते हुए लोगों से प्रदर्शन का हिस्सा बनने की अपील की। बीते दिनों नगर निगम की बजट मीटिंग में कांग्रेस और भाजपा पार्षदों में झड़प हो गई थी। इसके बाद भाजपा गुट के मेयर अनिल वासुदेवा ने कुछ कांग्रेसी पार्षदों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन पर पानी की बोतल व गिलास से हमला किया है। इसके बाद कांग्रेसियों ने भी भाजपा पार्षदों पर हाथापाई करने के आरोप लगाए थे। भाजपाइयों का प्रदर्शन सुबह 11 बजे गाड़ी अहाता चौक में होगा।