फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मोदी सरकार अपने राज में हुए वितीय घोटालों को छुपाने के लिए नहीं चलने दे रही है संसद- सुनील जाखड

मोदी सरकार अपने राज में हुए वितीय घोटालों को छुपाने के लिए नहीं चलने दे रही है संसद- सुनील जाखड

Mon, 12 Mar 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार अपने राज में हुए वितीय घोटालों को छुपाने के लिए नहीं चलने दे रही है संसद- सुनील जाखड
केंद्र सरकार संसद चलाने के लिए गंभीर नहीं : जाखड़
विज्ञापन

बोले- वित्तीय घोटालों को छिपाना चाहती है मोदी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और गुरदासपुर के लोकसभा सदस्य सुनील जाखड़ ने कहा कि मोदी सरकार अपने राज में हुए वित्तीय घोटालों को छिपाने के लिए संसद को चलाना नहीं चाहती है।
सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सुनील जाखड़ ने कहा कि लोकसभा को चलाना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है और जो गतिरोध हैं, उनको दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछले समय में नीरव मोदी जैसे मामलों में वित्तीय घोटाले सामने आए हैं उन कारणों से केंद्र सरकार नहीं चाहती कि संसद चले। इस दौरान उनके साथ लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।
विज्ञापन

जाखड़ ने कहा कि मोदी सरकार लोगों में भ्रमजाल फैलाने की अपनी आदत के चलते सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है और इसे देश के आम लोगों के हितों की कोई चिंता नहीं है। लोकसभा में सांसदों ने देश के सामने बड़ी मुश्किलों पर ही चर्चा नहीं करनी होती है, बल्कि अपने संसदीय क्षत्रों और राज्यों से संबंधित भी मुद्दे रखने होते हैं, लेकिन यहां पर एनडीए सरकार जानबूझ कर ऐसे हालात पैदा कर रही है कि लोकसभा में कोई काम न हो और लोगों के सामने इस सरकार की पोल खुलने से बची रहे। जाखड़ ने कहा कि लोगों की ओर से निर्वाचित किए प्रतिनिधि के इस सदन की कार्रवाई को बिना वजह रोक कर रखना देश के हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 12जीडीआर5- सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed